Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

102. ‘ठंडे-ठंडे’ पानी से नहाएँ या ‘ठंढे-ठंढे’ पानी से?

ठंड या ठंढ – यह सवाल उन लोगों को काफ़ी परेशान करता है जो अक्सर शब्दकोश देखते हैं। कारण यह कि वे बोलते और लिखते तो ठंड हैं लेकिन शब्दकोशों में ठंढ को सही बताया हुआ होता है। आख़िर सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

101. ‘बवाल’ सही या ‘वबाल’ सही? आज का सवाल यही

कुछ लोग ‘जवाब’ को ‘जबाव’ लिख बैठते हैं। जाने-अनजाने में वे ‘व’ और ‘ब’ की जगह बदल देते हैं। ऐसा है एक शब्द है ‘बवाल’ जिसे कुछ लोग ‘वबाल’ लिखते हैं। क्या इसमें भी वही मामला है – यानी ‘व’ और ‘ब’ की जगह आपस में बदल गई है? या सही शब्द ‘वबाल’ ही है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

100. जागृत सही या जाग्रत? जागृति, जाग्रति या जागर्ति?

जागृत सही है या जाग्रत? हिंदी के शब्दकोश कहते हैं कि जाग्रत सही है। अगला प्रश्न। तो फिर जाग्रत से जाग्रति बनेगा या जागृति? इसपर कोश और विद्वान भी एकमत नहीं है। कोई जागृति को सही बताता है, कोई जाग्रति को और कोई-कोई तो जागर्ति को। जाग्रत/जागृत और जाग्रति/जागृति/जागर्ति के इस पसोपेश में हमें क्या और क्यों लिखना चाहिए, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

99. हरेक, हरएक या हर एक में सही क्या है?

हरेक, हरएक या हर एक? जब मैंने इसके बारे में फ़ेसबुक पर पोल किया तो 63% ने हर एक और 32% ने हरेक के पक्ष में वोट दिया था। 5% के मतानुसार हरएक लिखना सही होगा। सही क्या है, तय करना मुश्किल है क्योंकि ‘हर’ फ़ारसी का और ‘एक’ संस्कृत का शब्द हैं। अगर हम संस्कृत का नियम अपनाते हैं तो हरेक या हरैक बनता है, फ़ारसी का नियम अपनाते हैं तो हरएक बनता है। ऐसे में कोशकारों की क्या राय है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

98. कहीं आप भी तो नहीं फँसे ‘दुष्चक्र’ के दुश्चक्र में?

एक ऐसा चक्र जिससे निकलना बहुत ही मुश्किल हो, उसे दुष्चक्र कहेंगे या दुश्चक्र? जब मैंने फ़ेसबुक के मंच से इसके बारे में एक पोल किया तो 80% ने दुष्चक्र के पक्ष में वोट किया। दुश्चक्र को सही बताने वाले केवल 20% थे। सही है दुश्चक्र, यह आप ऊपर की तस्वीर से ही जान गए होंगे। लेकिन दुश्चक्र सही क्यों है और दुष्चक्र ग़लत क्यों, इसका नियम जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial