Categories
Mispronounced English Words

CP69: Trophy को बोलेंगे ट्रोफ़ी, Bowler को बोलर

हिंदी मीडिया क्रिकेट से जुड़े दो शब्दों को ग़लत लिखता है। एक है Trophy और दूसरा है Bowler। अधिकतर हिंदी अख़बारों और वेबसाइटों में Trophy को ट्रॉफ़ी लिखा जाता है। वह शायद समझता है कि जैसे Toffee का उच्चारण टॉफ़ी होता है, वैसे ही Trophy का भी ट्रॉफ़ी ही होता होगा। लेकिन सही उच्चारण है ट्रोफ़ी

यह वैसी ही ग़लती है जैसे कि Bowler (गेंदबाज़) को बॉलर लिखना। सही है बोलर। कारण, शब्द Bowler है, न कि Baller। यदि शब्द Baller होता तब तो बॉलर लिखना सही होता। मगर Bowler को बॉलर कैसे लिखा जा सकता है?

आप शायद जानते होंगे कि Bowl का उच्चारण है बोल। Clean Bowled को भी क्लीन बोल्ड ही कहा जाता है। इसलिए Bowler का उच्चारण भी होगा बोलर

  • और हाँ, कटोरे के लिए जिस Bowl का इस्तेमाल होता है, उसका उच्चारण भी बोल ही है, बाउल नहीं।
Categories
Mispronounced English Words

CP68: Potato को बोलेंगे पटेटो, Tomato को टमाटो

Potato (आलू) और Tomato (टमाटर) की स्पेलिंग का पैटर्न एक जैसा है। एक के आरंभ में Pot है, दूसरे में Tom है। अंत में दोनों के ato है। इस लिहाज़ से कोई भी सोच सकता है कि दोनों का उच्चारण भी एक जैसा होता होगा। यही सोचकर लोग इन्हें पोटेटो और टोमेटो बोलते हैं जो कि ग़लत हैं।

  • दोनों शब्दों में पहले सिल्अबल में मौजूद o का उच्चारण छोटा ‘अॅ’ है (न कि ओ), मगर बाद के सिल्अबल में मौजूद a का उच्चारण Potato में लंबा ‘‘ और Tomato में ‘‘ हो रहा है। इस वजह से दोनों के उच्चारण में अंतर आ गया है।

Potato का उच्चारण होगा पटेटो और Tomato का उच्चारण होगा टमाटो। हालाँकि अमेरिकी अंग्रेज़ी में इसे टमेटो ही कहते हैं।

Categories
Mispronounced English Words

CP67: Sword का सही उच्चारण है सॉर्ड, न कि स्वॉर्ड

Sword का मतलब तो आपको मालूम ही होगा – तलवार या कटार। इसमें w का उच्चारण नहीं होता। अगर ब्रिटिश तरीक़े से बोलेंगे तो इसका उच्चारण होगा सॉऽड और भारतीय या अमेरिकी शैली में बोलेंगे तो उच्चारण होगा सॉर्ड। मगर स्वॉर्ड या स्वोर्ड बोलना तो बिल्कुल ग़लत है।

Categories
Mispronounced English Words

CP66: Domestic का उच्चारण डोमेस्टिक नहीं है

Do.mes.tic का उच्चारण डमेस्टिक होता है, न कि डोमेस्टिक। स्ट्रेस के नियम 4b के अनुसार –ic से अंत होने वाले शब्दों में स्ट्रेस –ic से पहले वाले सिल्अबल पर पड़ता है, इसलिए mes का उच्चारण यहाँ भारी यानी हो रहा है और उससे पहले वाले सिल्अबल Do का उच्चारण हलका यानी छोटा अॅ हो रहा है।

  • स्ट्रेस का चौथा (ख) नियम i और u से शुरू होने वाले सफ़िक्सों जैसे –ian, –ious, –ual आदि के बारे में है। इसे जानने के बाद आप i और u से शुरू होने वाले सफ़िक्सों वाले शब्दों का उच्चारण आसानी से याद रख सकते हैं। पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें।
Categories
Mispronounced English Words

CP65: Certain में tain का उच्चारण ‘टेन’ नहीं, ‘टन’

अंग्रेज़ी में Cer.tain का मतलब होता है तय, निश्चित। इसके अंत में जब ty लगा देते हैं तो बनता है Cer.tain.ty और अर्थ हो जाता है निश्चितता। इन दोनों से पहले Un लगा देते हैं तो हो जाता है Un.cer.tain (अनिश्चित) और Un.cer.tain.ty (अनिश्चितता)। अधिकतर लोग इन शब्दों का मतलब तो समझते हैं लेकिन उनका उच्चारण ग़लत करते हैं। इन शब्दों में आए tain का उच्चारण टेन नहीं, टन है। क्यों, यह जानने के लिए आगे पढे़ं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial