Categories
Mispronounced English Words

CP101: Pollution का सही उच्चारण है पलूशन

अंग्रेज़ी में प्रदूषण को Pollution कहते हैं, यह तक़रीबन सभी जानते हैं। मगर इसके उच्चारण को लेकर काफ़ी भ्रम है। आम तौर पर इसके दो रूप चलते हैं – पॉल्यूशन और पल्यूशन। मगर ये दोनों ग़लत हैं। Pol.lu.tion में शुरुआती O का उच्चारण न होकर अॅ होगा और U का उच्चारण यू न होकर होगा। सही उच्चारण है पलूशन। आप किसी भी अच्छे शब्दकोश से इसकी पुष्टि कर सकते हैं।

  • वैसे Pollution या इस तरह के शब्दों के उच्चारण का पता लगाने के लिए शब्दकोश देखने की ज़रूरत नहीं है। यदि अंग्रेज़ी उच्चारण के कुछ आसान नियम जानते हों तो बिना शब्दकोश देखे ही इसके उच्चारण का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

कैसे? यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP86: Celebrity का उच्चारण सेलिब्रिटी नहीं है

Celebrate का उच्चारण होता है सेलिब्रेट, यह हम सब जानते हैं। मगर Celebrity का उच्चारण सेलिब्रिटी नहीं, सिलेब्रिटी होगा। कारण, स्ट्रेस का नियम 4b जो यह कहता है कि अगर किसी शब्द के अंत में i से शुरू होने वाला सफ़िक्स हो तो स्ट्रेस उससे पहले वाले व़ावल (सिल्अबल) पर पड़ेगा।

  • जो नहीं जानते, उन्हें बता दूँ कि सफ़िक्स वे होते हैं जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं। जैसे Celebrate एक क्रिया है। इसके अंत में –ity लगाएँगे तो नया शब्द बनेगा Celebrity जो कि संज्ञा है। इसलिए –ity हुआ सफ़िक्स।
  • स्ट्रेस के नियम 4b के आधार पर Celebrity के उच्चारण का पता कैसे लगाएँगे, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP66: Domestic का उच्चारण डोमेस्टिक नहीं है

Do.mes.tic का उच्चारण डमेस्टिक होता है, न कि डोमेस्टिक। स्ट्रेस के नियम 4b के अनुसार –ic से अंत होने वाले शब्दों में स्ट्रेस –ic से पहले वाले सिल्अबल पर पड़ता है, इसलिए mes का उच्चारण यहाँ भारी यानी हो रहा है और उससे पहले वाले सिल्अबल Do का उच्चारण हलका यानी छोटा अॅ हो रहा है।

  • स्ट्रेस का चौथा (ख) नियम i और u से शुरू होने वाले सफ़िक्सों जैसे –ian, –ious, –ual आदि के बारे में है। इसे जानने के बाद आप i और u से शुरू होने वाले सफ़िक्सों वाले शब्दों का उच्चारण आसानी से याद रख सकते हैं। पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें।
Categories
Mispronounced English Words

CP59: Examination का उच्चारण ख़ुद पता लगाएँ

Ex के चार उच्चारण हो सकते हैं – एक्स/इक्स/एग्ज़/इग्ज़। इस हिसाब से Ex.am.i.na.tion के चार उच्चारण संभव हैं – 1. इग्ज़ैमिनेशन 2. एग्ज़ैमिनेशन 3. इक्सैमिनेशन 4. एक्सैमिनेशन। अब हम बिना शब्दकोश देखे दो नियमों के आधार पर इस शब्द के सही उच्चारण का पता कैसे लगा सकते हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP35: Solution का उच्चारण सॉल्यूशन नहीं है

Solution का उच्चारण सलूशन होगा, सॉल्यूशन नहीं। उसी तरह Reservation का उच्चारण रेज़र्वेशन और Accommodation का अकॉमडेशन होगा, रिज़र्वेशन और एकॉमोडेशन नहीं। इन शब्दों का यह उच्चारण स्ट्रेस और हलका-भारी सिद्धांत के कारण हो रहा है। यह सिद्धांत जानने के बाद आप –tion से समाप्त होने वाले हर शब्द के सही-सही उच्चारण का ख़ुद पता कर सकते हैं। क्या है यह रूल, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial