Categories
एकला चलो

उसने पूछा था – क्या मुझे सचमुच मरना ही पड़ेगा?

उन दिनों मैं संपादकीय पेज की चिट्ठियाँ छाँटा करता था जब मुझ वह चिट्ठी मिली। चिट्ठी लिखने वाली थी 22 साल की एक लड़की जिसके माता-पिता उसकी जबरन शादी किए दे रहे थे। वह इस शादी के ख़िलाफ़ थी क्योंकि वह शादी करके अपने बच्चे पैदा करने के बजाय अनाथ बच्चों की माँ बनना चाहती थी। उसने नवभारत टाइम्स के संपादक से मदद माँगते हुए अंत में लिखा था – आप ही बताइए, क्या इस लड़की को सचमुच मरना ही पड़ेगा क्योंकि आप इस पत्र को इतना महत्वपूर्ण नहीं समझते।

Categories
Mispronounced English Words

CP98: Prima facie प्राइमा फ़ेशी है, न कि फ़ेसी

Prima facie यानी पहली नज़र में। लेकिन यह ‘पहली नज़र में प्यार’ के मामले में इस्तेमाल नहीं होता। इसका प्रयोग क़ानूनी मामलों में होता है कि पहली नज़र में कोई दोषी नज़र आता है या नहीं। Prima facie बोलते समय इसके पहले हिस्से का उच्चारण तो लोग सही करते हैं – प्राइमा लेकिन अगले हिस्से का उच्चारण अक्सर ग़लत करते हैं। Face (फ़ेस) के उच्चारण के आधार पर बोलते हैं फ़ेसी। लेकिन इसका सही उच्चारण है फ़ेशी। पूरा शब्द बोला जाएगा – प्राइमा फ़ेशी

  • हिंदी में इसके लिए शब्द है प्रथम दृष्ट्या। ध्यान दें, यह दृष्ट्या है, दृष्टया नहीं यानी ट् है, ट नहीं। कई लोग इसे प्रथम दृष्टया लिखते हैं, यहाँ तक कि कुछ शब्दकोशों में भी मैंने प्रथम दृष्टया लिखा देखा है जो कि ग़लत है।
  • दृष्टि से यहाँ दृष्ट्या क्यों बनता है, दृष्टया क्यों नहीं, इसपर पहले चर्चा हो चुकी है। रुचि हो तो इस लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।
Categories
Mispronounced English Words

CP97: Jesus का सही उच्चारण है जीज़स

Jesus को आम तौर पर जीसस कहा जाता है लेकिन इस नाम का सही उच्चारण है जीज़स। Jesus के साथ अक्सर Christ भी आता है। यह क्राइस्ट क्या जीज़स का सरनेम है? एक और सवाल भी लोगों के दिमाग़ में उठ सकता है कि Jesus को हिंदी में ईसा या यीशु/येशु क्यों कहते हैं। यदि आपकी यह सब जानने में रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP96: Hypocrite का उच्चारण हिप्पोक्रेट नहीं है

ढोंगी-पाखंडी लोगों को अंग्रेज़ी में Hypocrite कहते हैं जिसका सही उच्चारण है हिप्अक्रिट (हिप्+अ+क्रिट) मगर भारत में अधिकतर लोग इसे हिपोक्रे या हिप्पोक्रे बोलते हैं। आप स्पेलिंग देखें – शब्द के बाद वाले हिस्से में crite है, crate नहीं। इसलिए क्रेट या क्रैट उच्चारण तो हो ही नहीं सकता।

मुझे नहीं पता, हिप्अक्रिट का हिप्पोक्रेट कैसे हुआ लेकिन एक अनुमान यह है कि इसमें विख्यात चिकित्सक Hippocrates/ हिपॉक्रटीज़ (460370 ईसा पूर्व) के मिलते-जुलते नाम की भूमिका हो सकती है। हिपॉक्रटीज़ के नाम पर नए चिकित्सक नैतिक व्यवहार की शपथ लेते हैं जिसे Hippocratic oath कहा जाता है। ‘3 इडियट्स‘ मूवी में जब आमिर ख़ान (रैंचो) को अचानक शरमन जोशी (राजू) के पिता की तबियत बिगड़ने की ख़बर मिलती है और वह करीना कपूर (पिया) से मदद माँगते हुए उन्हें इसी शपथ की याद दिलाते हैं।

हो सकता है, इस Hippocratic oath के चक्कर में ही Hyporite भी हिप्पोक्रेट हो गया हो।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

202. सुंदर करना यानी सुंदरीकरण या सौंदर्यीकरण?

Beautification का हिंदी क्या होगा – सुंदरीकरण या सौंदर्यीकरण? वेबसाइटों में पर हमें दोनों ही प्रयोग देखने को मिलते हैं। इनमें से कौनसा सही है और कौनसा ग़लत है? क्या दोनों सही हैं या दोनों ग़लत हैं और कोई तीसरा सही है? आज की चर्चा इसी मुद्दे पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial