Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

106. इस श्रमिक पशु का नाम गधा है या गदहा?

कुछ दिन पहले किसी ने मुझसे पूछा कि गधा लिखना सही है या गदहा। सवाल दिलचस्प था हालाँकि जवाब बहुत ही आसान था। आम तौर पर हम गधा का ही प्रयोग देखते हैं लेकिन तब गदहा का प्रयोग भी कहीं-कहीं दिखता है। तो फिर सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC11 : होल में घुसकर किताबें कैसे पढ़ें अमिताभ?

जिन अमिताभ बच्चन ने ‘नमकहलाल’ में अजीबोग़रीब अंग्रेज़ी बोलकर दर्शकों को हँसाया, वही फिल्म ‘बाग़बाँ’ में दूसरों की ग़लतियाँ सुधारते नज़र आते हैं। आपको वह सीन याद होगा जब परेश रावल कहते हैं, ‘मेरे काफे के पीछे एक बड़ा होल है, जहाँ आप किताबें पढ़ सकते हैं।’ अमिताभ चौंकते हुए पूछते हैं कि किताबें पढ़ने के लिए होल (छेद) से होकर जाना पड़ेगा? अचानक उन्हें याद आता है, ‘अच्छा हॉऽल!?’ दरअसल परेश हॉल (Hall) को होल कह रहे थे, जिससे उसका मतलब हो गया — Hole यानी छेद। दोनों उच्चारणों में क्या अंतर है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

105. क्या लिखना सही है – स्तीफ़ा या इस्तीफ़ा?

त्यागपत्र के लिए अरबी भाषा का एक शब्द है जो हिंदी में भी ख़ूब चलता है। उसे बोलते कैसे हैं, इसपर कोई विवाद नहीं है। लेकिन लिखते समय कोई उसे स्तीफ़ा लिखता है तो कोई इस्तीफ़ा। सही क्या है- 1. स्तीफ़ा या 2. इस्तीफ़ा? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC10 : A को कब ‘ऑ’ बोला जाता है और कब ‘आ’?

भारत में ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि A के दो उच्चारण ही होते हैं — ए या आ, जबकि हक़ीक़त यह है कि A के  6 उच्चारण हो सकते हैं — अ, आ, ए, ऐ, ऑ और इ भी। इनमें से ए, ऐ वाले उच्चारणों के बारे में हम EC4 में पढ़ चुके हैं। इस क्लास में हम आ और ऑ के उच्चारण पर बात करेंगे और यह भी जानेंगे कि क्या ऐसा कोई फ़ॉर्म्युला है जिससे पता चले कि हम कहाँ आ का उच्चारण करें और कहाँ ऑ का।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

104. Prima Facie यानी प्रथमदृष्टया या प्रथमदृष्ट्या?

अंग्रेज़ी के Prima Facie (उच्चारण – प्राइमा फ़ेशी) का अर्थ होता है – पहली नज़र में। लेकिन इसका एक संस्कृतमूलक शब्द भी है जो ‘प्रथम’ और ‘दृष्टि’ से बना है। क्या आप जानते हैं वह शब्द? अगर हाँ तो बताइए, उसमें जो ‘ट’ आता है, वह पूरा है या आधा। यानी शब्द प्रथमदृष्टया है या प्रथमदृष्ट्या है? जब इसपर फ़ेसबुक पोल किया गया तो 53% ने दृष्टया और 47% ने दृष्ट्या के पक्ष में वोट दिया। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial