Categories
Mispronounced English Words

CP75: Refugee का उच्चारण रिफ़्यूजी नहीं

अंग्रेज़ी शब्द Ref.u.gee (शरणार्थी) का अर्थ सभी जानते हैं मगर उसका उच्चारण ग़लत करते हैं। इसका सही उच्चारण है रेफ़्युजी, न कि रिफ़्यूजी। यह Ref.uge (रेफ़्यूज) से बना है जिसका अर्थ है शरण। लोग इसका ग़लत उच्चारण Refuse के चक्कर में करते हैं जिसका उच्चारण है रिफ्यूज़*। लेकिन Refuse क्रिया है और Refuge संज्ञा, इसी कारण दोनों के उच्चारण में अंतर है। 

  • स्ट्रेस के नियम किस तरह Re का उच्चारण तय करते हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial