Categories
English Class

EC28: लखनऊ का ‘ख’, ढाका का ‘ढ’ खा गए अंग्रेज़

उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम है लखनऊ लेकिन अंग्रेज़ी में उसे लिखते हैं Luck.now (लकनाउ)। कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? वे इसे Lakh.nau भी लिख सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही काम ढाका के साथ किया। अच्छा-भला नाम है ढाका और उसकी स्पेलिंग कर दी — Dac.ca। ऐसा लगता है कि इस शहर में हर समय डाका ही पड़ता रहता है। मेरठ के साथ भी यही सलूक। लिख सकते थे May.ruth लेकिन स्पेलिंग कर दी Mee.rut। आख़िर ऐसा क्यों? अंग्रेज़ों को क्या समस्या थी ख, ढ और ठ जैसी ध्वनियों से, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

122. बाढ़ की ‘संभावनाएँ’ सामने हैं – सही या ग़लत?

कुछ दिनों पहले मैंने एक ट्वीट देखा जिसमें हिंदी के एक सीनियर पत्रकार ने इस बात पर चिंता जताई थी कि नई पीढ़ी संभावना और आशंका के अंतर को नहीं समझती और करोना की तीसरी लहर या बादल फटने से बाढ़ आने के मामले में भी संभावना लिख रही है। इस ट्वीट को 30 लोगों ने रीट्वीट किया था और क़रीब 300 लोगों ने लाइक किया था। क्या उस पत्रकार की चिंता जायज़ थी? क्या वाक़ई बाढ़ आने की संभावना लिखना ग़लत है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC27 : जब भूत की तरह ग़ायब हो जाता है H

अंग्रेज़ी का H लेटर मुझे बेहद पसंद है। मेरे पिताजी ने बताया था कि जब मैं A-B-C-D सीख रहा था तो सारे पन्ने पर H-H बना दिया करता था। शायद यह मुझे बहुत आसान लगता होगा क्योंकि इसमें दो सीधी लाइनें ही खींचनी थी और बीच में एक आड़ी लाइन डाल देनी थी। बाद के दिनों में मुझे H इसलिए अच्छा लगने लगा कि इससे Home बनता है। Home यानी घर। घर जिसमें परिवार रहता है। सुकून और प्यार रहता है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

121. क्षति जो पूरी न हो सके, अपूर्णीय या अपूरणीय?

कोविड 19 के कारण कई परिवारों ने स्वजनों को खोया है और इस कारण उन्हें ….. क्षति हुई है। इस वाक्य में रिक्त स्थान पर क्या लिखा जाएगा – 1.अपूर्णीय या 2.अपूरणीय? जब मैंने यही सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो 32% लोगों ने कहा – पूर्णीय जबकि 68% लोगों के अनुसार पूरणीय होना चाहिए। ऊपर शब्दकोश से ली गई तस्वीर देखकर आप समझ गए होंगे कि अपूरणीय ही सही है। मगर क्यों? क्यों अपूर्णीय ग़लत है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC26 : G का उच्चारण कहाँ ‘ग’ कहाँ ‘ज’?

गंगा नामक नदी के बारे में तो आप जानते ही होंगे और यह भी जानते होंगे कि इंग्लिश में इसे Ganga नहीं, Gan.ges कहते हैं जिसका उच्चारण है गैंजिज़ यानी पहले G का उच्चारण (Gan=गैन्) और दूसरे का (Ges=जिज़)। आज की इस क्लास में हम यही जानेंगे कि अंग्रेज़ी में G का उच्चारण कहाँ ग होता है और कहाँ ज। नियम जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial