Categories
English Class

EC42: X का उच्चारण कहाँ ‘क्स’ और कहाँ ‘ग्ज़’?

एक अभिनेत्री जो एक्सपोज़ करने के कारण काफ़ी चर्चा में रहीं, कभी कहा था – ‘मैं कोई पहली बंदी नहीं हूं जो ‘इक्सपोज़’ कर रही हूँ। मैं बीसियों ‘इग्जांपल’ दे सकती हूँ टॉप हेरोइनों के जिन्होंने इक्सपोज़ किया लेकिन किसी ने उनसे सवाल नहीं पूछा।’ इस बयान में दो शब्द आए हैं – Ex.pose और Ex.am.ple. दोनों में X है मगर एक का उच्चारण हो रहा है ‘क्स‘ (क्+स्) और दूसरे में ‘ग्ज़‘ (ग्+ज़्)। आज की क्लास में हम X के अलग-अलग उच्चारणों पर ही बात करेंगे।

Categories
English Class

EC41: W चूमे और V अपने होंठ काटे

अगर मैं पूछूँ कि Vine और Wine में क्या अंतर है तो आपमें से कुछ लोग बता देंगे कि Vine का मतलब है अंगूर की बेल और Wine का अर्थ है अंगूर से बनी शराब। लेकिन इसके अलावा भी दोनों में एक अंतर है और वह है उच्चारण का। आप चौंकेंगे कि उच्चारण का क्या फ़र्क़ हो सकता है? W और V दोनों का उच्चारण ‘व’ होता है। जी हाँ, इनके उच्चारण लगते तो एक जैसे हैं और स्कूल में हमें हमारे टीचर ने बताया भी नहीं कि इनके उच्चारणों में कोई अंतर है। लेकिन  है। क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

134. ६ के अंक के लिए क्या लिखें – छह, छः या छ?

हिंदी के १ से १० तक के सारे अंकों के नाम एक ही तरह से बोले और लिखे जाते हैं, बस ६ को छोड़कर जिसे कोई ‘छह’ लिखता है तो कोई ‘छः’। जब मैंने पत्रकारिता शुरू की थी तो संपादक जी ने मुझे ‘छह’ लिखने का निर्देश दिया था। कारण न मैंने पूछा, न उन्होंने बताया। आज की इस क्लास में हम इसी विषय की पड़ताल करेंगे कि ६ के लिए क्या लिखना सही है और जानेंगे कि न ‘छह’ पूरी तरह सही है, न ही ‘छः’। मूल शब्द तो कुछ और है। क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC40: T का उच्चारण कब होता है च, श और ड?

T से टमाटो तो हम सबने पढ़ा है लेकिन क्या आपको मालूम है कि T का उच्चारण ‘च’, ‘श’ और ड ‘भी’ होता है? यदि हाँ तो बहुत अच्छा और यदि नहीं तो जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC38: T-H-E के उच्चारण तीन, कहाँ द, कहाँ दि और कहाँ दी?

पिछली क्लास T के बारे में थी जिसका उच्चारण होता है ‘ट’ और कभी-कभी उसका उच्चारण नहीं भी होता है। आज की क्लास Th के बारे में है। Th के दो उच्चारण होते हैं – ‘थ’ और ‘द’। इसी तरह The के भी तीन उच्चारण होते हैं – द, दि और दी। कहाँ किसका क्या उच्चारण होगा, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial