Categories
Mispronounced English Words

CP82: McDonald’s का सही उच्चारण क्या है?

आज हम McDonald’s के उच्चारण पर बात करेंगे। शुरू-शुरू में लोग इसे मैकडोनाल्ड्स बोलते थे। लेकिन डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद लोगों को पता चला कि Donald का उच्चारण डोनाल्ड नहीं, डॉनल्ड होता है। तब से कुछ लोग Donald’s को डोनल्ड्स या डॉनल्ड्स बोलने लगे –  मैकडोनल्ड्स या मैकडॉनल्ड्स। लेकिन ये उच्चारण भी ग़लत हैं। क्यों ग़लत हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP81: Birmingham में gh को ‘घ’ नहीं, ‘ग’ बोलते हैं

Birmingham जहाँ पिछले कॉमनवेल्थ खेल हुए थे, उसका उच्चारण बर्मिंघम नहीं, बर्मिंगम/बऽमिंगम है। कारण, अंग्रेज़ी में gh का उच्चारण नहीं, होता है। इसी तरह Yoghurt का उच्चारण यॉगर्ट/यॉगट होगा। Ghost का उच्चारण भी गोस्ट होगा, न कि घोस्ट।

  • लेकिन हर मामले में gh का उच्चारण ग नहीं होता। कभी फ़ भी होता है और कभी कुछ नहीं होता। GH के अलग-अलग उच्चारणों के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP80: Rebel के हैं दो उच्चारण, रेबल और रिबेल

अंग्रेज़ी में कई शब्द ऐसे हैं जो कभी नाउन और कभी व़र्ब के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। उनकी स्पेलिंग एक ही रहती है मगर अर्थ और उच्चारण बदल जाता है। ऐसा ही एक शब्द है REBEL। नाउन के तौर पर इसे रेबल बोला जाएगा और व़र्ब के तौर पर रिबेल। ऐसा क्यों होता है, इसका भी एक नियम है। नियम जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP79: अख़बार का नाम है नैशनल हेरल्ड, हेराल्ड नहीं

राजनीतिक कारणों से National Herald कभी-कभी चर्चा में आ जाता है। अधिकतर हिंदी वेबसाइटें और टीवी चैनल इसे नेशनल हेराल्ड लिखते-बोलते रहे हैं जबकि इसका सही उच्चारण होगा – नैशनल हेरल्ड

Categories
Mispronounced English Words

CP78: Relative का सही उच्चारण रिलेटिव नहीं है

Relative का अर्थ सब जानते हैं – रिश्तेदार। इसका एक अर्थ सापेक्ष भी है। दोनों ही अर्थों में इसे आम तौर पर रिलेटिव बोला जाता है। लेकिन यह उसका सही उच्चारण नहीं है। क्या है Relative का सही उच्चारण, यह जानने के लिए देखें साथ का विडियो या फिर आगे पढ़ें।

Relative का सही उच्चारण है – रेलटिव़ जिसे रेल्टिव़ नहीं, रेल्अटिव़ जैसा बोला जाएगा यानी ‘ल’ के ‘अ’ स्वर पर ज़ोर दिया जाएगा। कुछ-कुछ इस तरह – रेल्+अ+टिव़ (सुने साथ के विडियो में इसका उच्चारण)। इसी तरह Negative का उच्चारण भी नेगटिव़ (नेग्+अ+टिव़) होगा, न कि निगेटिव़

  • Relative में भले Re का उच्चारण ‘रे‘ हो रहा है। लेकिन Relation में Re का उच्चारण ‘रि‘ ही होगा – रिलेशन। कारण है स्ट्रेस का नियम नंबर 4a। क्या है नियम नंबर 4a, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक या टैप करें।
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial