NATO 30 यूरोपीय और 2 उत्तर अमेरिकी देशों का एक सैन्य संगठन है जिसका ज़िक्र हिंदी मीडिया में कभी-कभार ही होता है। NATO का नाम लिखते समय हिंदी मीडिया दो वर्तनियों का इस्तेमाल करता है – नाटो और नेटो। आज की चर्चा इसी पर है कि इन दोनों में सही क्या है।
Mispronounced English Words में आप उन शब्दों के बारे में जानेंगे जिनका आम तौर पर भारत में ग़लत उच्चारण किया जाता है। यहाँ न केवल सही उच्चारण बताया जाएगा बल्कि कुछ नियम भी बताए जाएँगे जिनसे उस उच्चारण को याद रखना आसान हो।
NATO 30 यूरोपीय और 2 उत्तर अमेरिकी देशों का एक सैन्य संगठन है जिसका ज़िक्र हिंदी मीडिया में कभी-कभार ही होता है। NATO का नाम लिखते समय हिंदी मीडिया दो वर्तनियों का इस्तेमाल करता है – नाटो और नेटो। आज की चर्चा इसी पर है कि इन दोनों में सही क्या है।
मोहम्मद रफ़ी का गाया एक हिट गाना है — ऐ दिल, है मुश्किल जीना यहाँ। इसकी एक कड़ी है — बेघर को आवारा, यहाँ कहते हँस-हँस। खुद काटें गले सबके, कहें इसको ‘बिज़नस’। उन्हीं का गाया एक और गाना है — सर जो तेरा चकराए। इसमें भी ऐसी ही एक लाइन है — प्यार को होवे झगड़ा, या ‘बिज़नस’ का हो रगड़ा।
दोनो गानों में बहुत-सी बातें कॉमन हैं – 1. दोनों गाने रफ़ी साहब ने गाए हैं; 2. दोनों गाने जॉनी वॉकर पर फ़िल्माए गए हैं; 3. दोनों फ़िल्मों – ‘सीआइडी’ और ‘प्यासा’ – के निर्माता गुरुदत्त थे; 4. दोनों में Business को ‘बिज़नस’ गाया गया है। अनकॉमन बात यही है कि दोनों गीत दो अलग-अलग गीतकारों ने लिखे हैं। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा है तो ‘सर जो तेरा चकराए’ साहिर लुधियानवी ने।
Business को ‘बिज़नस’ बोलने के लिए रफ़ी साहब को दोष नहीं दिया जा सकता। वे तो वही गाएँगे जो गीतकार लिखकर देगा। सवाल गीतकारों पर उठना चाहिए कि इन दोनों मशहूर गीतकारों ने Business को ‘बिज़नस’ क्यों लिखा जबकि सारा हिंदुस्तान ‘बिज़नेस’ बोलता है?
T-O-U-R (सैर-सपाटा, पर्यटन) का उच्चारण आप क्या करते हैं? टूर, टॉर या टुअर? इसका सही उच्चारण है टुअर। यदि ब्रिटिश स्टाइल में बोलें (जहाँ अंतिम r का उच्चारण नहीं होता) तो उच्चारण होगा टुअर। इसी तरह Tourist का सही उच्चारण है टुअरिस्ट, न कि टूरिस्ट।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) किसी को अपने सामने हाज़िर होने के लिए जो आदेश पत्र भेजता है, उसे हिंदी में समन या सम्मन बोलते हैं। लेकिन अंग्रेज़ी में जो शब्द है, वह Summon नहीं, Summons है यानी उसमें s लगा हुआ है भले ही यह एकवचन में इस्तेमाल होता है। Summon का इस्तेमाल क्रिया (verb) के तौर पर हो सकता है लेकिन संज्ञा (noun) के तौर पर नहीं।
Summons का उच्चारण भी समंस नहीं, समंज़ होगा क्योंकि n के बाद जब s आता है तो उसका उच्चारण ‘ज़‘ होता है, ‘स‘ नहीं। जैसे Guns=गंज़, न कि गंस।
मुझे पता था कि Blew (Blow का पास्ट टेंस) को कई लोग ब्ल्यू कहते हैं लेकिन Blue (नीला रंग) को भी कुछ लोग ब्ल्यू कहते हैं, यह मुझे हाल में पंजाब जाने पर पता चला। सच यह है कि Blue हो या Blew, दोनों का उच्चारण ब्लू ही होगा। क्यों? क्योंकि जैसा कि मैं पहले भी कई बार बता चुका हूँ, ज–श–ल–च–र की ध्वनि के बाद u या ew आए तो उसका उच्चारण ‘ऊ’ होता है, ‘यू’ नहीं। यहाँ दोनों ही शब्दों में L यानी ल की ध्वनि के बाद u या ew आ रहा है, इसलिए इनका उच्चारण होगा ‘ऊ’, न कि ‘यू’।
ज-श-ल-च-र की ध्वनियों को याद रखने का सूत्र है ‘जोशीले चार‘। ‘जोशीले चार’ में वे पाँचों ध्वनियाँ हैं जिनके बाद u या ew आता है तो उच्चारण ‘ऊ’ होता है। इनके अलावा कोई और ध्वनि आए तो u और ew का उच्चारण ‘यू’ होता है। कुछ उदाहरण देख लें – Jew=जू मगर New=न्यू। Jute=जूट मगर Cute=क्यूट। Rumour=रूमर मगर Humour=ह्यूमर।