Categories
Mispronounced English Words

CP7: Bury का सही उच्चारण बरी नहीं है

BURY को अधिकतर लोग बरी बोलते हैं। लेकिन यह उसका सही उच्चारण नहीं है। क्या है Bury का सही उच्चारण, यह जानने के लिए साथ का विडियो देखें या आगे पढ़ें।

Bury का सही उच्चारण है बेरी, न कि बरी। यानी Bury में u का उच्चारण छोटा ‘ए’ हो रहा है, न कि ‘अ’। इसी तरह Burial Ground का उच्चारण होगा बेरिअल ग्राउंड, न कि बरिअल ग्राउंड। Bury का उच्चारण सुनने के लिए साथ का विडियो देखें।

  • लेकिन Bury के उच्चारण को देखते हुए आप कहीं Cadbury (चॉकलट) का उच्चारण कैडबेरी न करने लगें। वहाँ कैडबरी ही बोला जाएगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP6: Debt का उच्चारण डेब्ट नहीं, डेट है

DEBT (क़र्ज़) में B साइलंट है यानी उसका उच्चारण नहीं होता। इसलिए इसे बोला जाएगा डेट। लेकिन यह डेट DATE वाले डेट जैसा नहीं है। DATE में ‘ए’ थोड़ा लंबा है जबकि DEBT में ‘ए’ छोटा है, Pen (पेन) की तरह। Date और Debt के उच्चारण में अंतर समझने के लिए नीचे यह विडियो देखें।

छोटे और लंबे ए के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें – EC 16: कहाँ होगा छोटा ए, कहाँ होगा लंबा ए (एऽ)

Debt की तरह Tomb, Comb, Lamb आदि में भी B साइलंट है। क्या होगा इनका उच्चारण, यह जानने के लिए पढ़ें EC19: जाने कहाँ Comb का ‘ब’ गया जी

Categories
Mispronounced English Words

CP5: Tear – आँसू हो तो टिअर, फाड़ो तो टेअर

T-E-A-R के अलग-अलग अर्थों में दो उच्चारण होते हैं – टिअ और टेअ। आँसू के अर्थ में उसका उच्चारण होता है टिअ (ब्रिटिश), टिअर (अमेरिकी) या टियर (भारतीय)। फाड़ने के अर्थ में उसका उच्चारण होता है टेअ(ब्रिटिश), टेअर (अमेरिकी) या टेयर (भारतीय)। उच्चारण सुनने के लिए देखें यह विडियो।

Categories
Mispronounced English Words

CP4: Bear से बियर नहीं, बेअर

Near, Hear, Clear, Dear, Fear, Gear, Rear, Tear (आँसू) आदि में -ear का उच्चारण -इअ होता है लेकिन Bear, Pear, Tear (फाड़ना) और Wear में उसका उच्चारण -एअहोता है। बोलते समय यह ‘एअ’ ‘एय’ जैसा हो जाता है। इसलिए उच्चारण बेय, पेय, टेय जैसा होता है। ब्रिटिश इंग्लिश में आख़िरी ‘र’ का उच्चारण नहीं होता, अमेरिकी इंग्लिश में होता है।

R के उच्चारण के बारे में और जानने के लिए पढ़ें EC32 (R का उच्चारण कहाँ होगा, कहाँ नहीं होगा?)

Categories
Mispronounced English Words

CP3: Dose का उच्चारण डोज़ नहीं है

N-O-S-E नोज़, R-O-S-E रोज़ तो D-O-S-E डोज़। यही हमें बचपन से पढ़ाया जाता है। लेकिन सच्चाई इससे अलग है। Dose का उच्चारण डोज़ नहीं, डोस होता है। इसी तरह C-L-O-S-E का उच्चारण व़र्ब के मामले में क्लोज़ होता है लेकिन नाउन और ऐजिक्टिव़ के मामले में क्लोस।

ऐसे ही और शब्दों के बारे में जानने के लिए पढ़ें EC35 : S के उच्चारण के नियम क्या हैं?

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial