Categories
Mispronounced English Words

CP120: Balloon का सही उच्चारण बैलून नहीं, बलून

पिछली बार मैंने Saloon शब्द के अर्थ और उच्चारण पर चर्चा की थी। आज का शब्द भी Saloon से मिलता-जुलता है – स्पेलिंग में और उच्चारण में भी हालाँकि इसमें एक L अधिक है। शब्द है Balloon। इसे भी लोग सैलून की तरह बैलून कहते हैं और इसका भी सही उच्चारण सलून की तरह बलून है।

कारण वही – अंग्रेज़ी में दो भारी स्वर (आ,ऑ, ई, ऊ आदि) अमूमन एकसाथ नहीं आते। चूँकि Loon (oo) का उच्चारण लून (ऊ) हो रहा है सो Bal में मौजूद स्वर (a) का उच्चारण हलका होगा – अॅ। पूरा शब्द बोला जाएगा – बलून

Categories
Mispronounced English Words

CP119: Saloon और Salon में क्या अंतर है?

Saloon एक अजीब शब्द है। भारत में यह उस जगह के लिए इस्तेमाल होता है जहाँ बाल काटे जाते हैं। अंग्रेज़ी में उसका वह अर्थ नहीं है। अंग्रेज़ी में उसका मतलब है – किसी ख़ास उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाने वाला सार्वजनिक कक्ष। जैसे बिलियर्ड खेलने के लिए कमरा हो या शराब पीने के लिए बार। ट्रेन के सुसज्जित डिब्बे को भी Saloon कहते हैं। इसका भी सही उच्चारण सैलून नहीं है जो हममें से अधिकतर लोग बोलते हैं। सही उच्चारण है सलून।

केश और रूपसज्जा कक्ष के लिए अंग्रेज़ी का जो शब्द है, वह है Salon (सैलॉन) जिसमें एक ही o है। निश्चित रूप से भारत में किसी ने इस स्पेलिंग में एक और o लगाकर उसे Saloon बना दिया जबकि Saloon का अर्थ बिल्कुल अलग है जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा। भारत में महँगे इलाक़ों में बनी ऐसी दुकानों को Salon ही कहा जाता है (देखें चित्र)।

Categories
Mispronounced English Words

CP118: Southern का उच्चारण साउदर्न नहीं होता

North (नॉर्थ) से बनता है Northern मगर उसका उच्चारण नॉर्थर्न नहीं, नॉर्दर्न हो जाता है – यानी North (नॉर्थ) का ‘Northern (नॉर्दर्न) में ‘‘ में बदल जाता है। इसी तरह South से जब Southern बनता है तो इसमें भी th का उच्चारण ‘थ’ से ‘द’ हो जाता है लेकिन इसके अलावा आरंभ में एक और बदलाव होता है – Sou का उच्चारण ‘साउ’ के बजाय ‘‘ हो जाता है। पूरे शब्द का उच्चारण होगा सदर्न, न कि साउथर्न या साउदर्न

ब्रिटिश शैली में बोलेंगे तो R का उच्चारण इनमें से किसी भी शब्द में नहीं होगा। तब North और Northern का उच्चारण होगा नॉथ और नॉदन और Southern का उच्चारण होगा सदन।

  • किसी शब्द में R का उच्चारण नहीं होने से उसके पहले का स्वर थोड़ा लंबा हो जाता है। इस कारण North का उच्चारण नॉऽथ, Northern का उच्चारण नॉऽदन और Southern का उच्चारण सऽदन जैसा होगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP117: MEME का सही उच्चारण है मीम, न कि मेमे

MEME. नाम तो सुना होगा। मतलब भी जानते होंगे – कोई ऐसा मशहूर या जाना-पहचाना फ़ोटो, विडियो या संवाद जिसका प्रयोग हूबहू या कभी हलका-फुलका फेरबदल कर किया जाता है अक्सर किसी व्यक्ति, विचार या घटना की चुटकी लेने के लिए या केवल निर्मल हास्य उत्पन्न करने के लिए। कई लोग इसे मेमे बोलते हैं। इसका सही उच्चारण है मीम।

Categories
Mispronounced English Words

CP116: Bowl का सही उच्चारण बाउल नहीं, बोल

आज का शब्द है है Bowl यानी कटोरा जिसे कई लोग बाउल बोलते हैं। लेकिन Bowl का सही उच्चारण है बोल, न कि बाउल चाहे हम कटोरे की बात कर रहे हों या गेंदबाज़/गेंदबाज़ी (Bowler, Bowling) की। Owl की देखादेखी कई लोग इसे बाउल बोल देते हैं। लेकिन ow का उच्चारण हमेशा ‘आउ’ नहीं होता। अक्सर ‘ओ’ भी होता है ख़ासकर जब वह शुरू में हो (जैसे Own=ओन और Owe=ओ) या अंत में (जैसे Window=विंडो, Shadow=शैडो)।

  • Ow जब शब्द के बीच में हो तो उसका उच्चारण अधिकतर ‘आउ’ होता है जैसे Down=डाउन, Brown=ब्राउन, Gown=गाउन आदि। लेकिन कभी-कभी ‘ओ’ भी होता है जैसा कि Bowl में हो रहा है।

OW के उच्चारण पर एक पूरी क्लास (EC13) भी बनी हुई है। पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial