Categories
Mispronounced English Words

CP106: क्या है Rhythm का उच्चारण – रिद्म या रिदम?

Rhythm का मतलब होता है लय या ताल। इसे कई लोग रिद्म बोलते हैं क्योंकि th और m के बीच कोई vowel नहीं है। लेकिन इसका सही उच्चारण है रिदम। इसी तरह ism में भी s और m के बीच कोई vowel नहीं होता लेकिन उसका उच्चारण भी इज़्म नहीं, इज़म होता है। जैसे Capitalism=कैपिटलिज़म, न कि कैपिटलिज़्म

  • कई लोग इसकी स्पेलिंग भी ग़लत लिख देते हैं – Rythm यानी R के बाद वाला h खा जाते हैं। Rythm की स्पेलिंग वाला कोई शब्द नहीं है।

ऐसे ही और कई के सही उच्चारण जानने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें।

Categories
Mispronounced English Words

CP105: Phase का सही उच्चारण फ़ेस नहीं, फ़ेज़ है

Phase (अर्थ – अवस्था या चरण) का उच्चारण होता है फ़ेज़ लेकिन कई लोग इसे फ़े बोलते हैं, Face के उच्चारण की तरह। यहाँ तक मयूर विहार मेट्रो स्टेशन में भी Phase को फ़ेस ही लिखा हुआ है (देखें चित्र)।

  • अब जब Phase का उच्चारण आप जान गए हैं तो बताएँ Chase (पीछा, पीछा करना) का उच्चारण क्या होगा – चेस या चेज़?
Categories
Mispronounced English Words

CP104: Echo का सही उच्चारण ईको नहीं है

Echo (अर्थ : प्रतिध्वनि) को कई लोग इको या ईको बोलते हैं। लेकिन इसका सही कुछ और है। क्या है इसका सही उच्चारण, यह जानने के लिए देखें साथ का विडियो या फिर आगे पढ़ें।

ECHO का उच्चारण है एको। अगर इसे इको या ईको बोलेंगे तो वह Ecology (इकॉलजी) या Economics (ईकनॉमिक्स) वाले Eco का उच्चारण होगा।

Categories
Mispronounced English Words

CP103: Worm का सही उच्चारण वॉर्म या वर्म?

Form का उच्चारण होता है फ़ॉर्म, Norm का नॉर्म तो Worm का उच्चारण क्या होगा? निश्चित रूप से वॉर्म। सही? नहीं। Worm का उच्चारण होगा वर्म और यदि ब्रिटिश स्टाइल में बोलें तो वऽम। कारण, ब्रिटिश पद्धति में कॉन्सनंट से पहले आने वाले R का उच्चारण नहीं होता।

  • इसका उच्चारण वऽम या वर्म इसलिए है कि यह Vermis से बना है और Vermis का उच्चारण तो आप जानते ही हैं – वऽमिस/वर्मिस। सो हुआ यूँ कि समय के साथ इसकी स्पेलिंग तो बदल गई लेकिन उच्चारण Vermis वाला ही रहा। इसलिए वर्म।

Categories
Mispronounced English Words

CP102: Iron का उच्चारण आयरन नहीं, आयन है

Iron का उच्चारण आम तौर पर आय किया जाता है और यह ग़लत भी नहीं लगता क्योंकि R के बाद जब कोई vowel होता है तो R का उच्चारण होता ही है चाहे वह शुरू में हो (जैसे Rule=रूल, Road=रोड आदि) या बीच में (जैसे Bread=ब्रेड, Crow=क्रो आदि)। हाँ, R जब शब्द के आख़िर में हो या R के बाद कोई कॉन्सनंट हो तो R का उच्चारण नहीं होता जैसे Ear=इअ, Birthday=बऽथडे।

लेकिन Iron में R न तो शब्द के अंत में है, न ही R के बाद कोई कॉन्सनंट है। उसके ठीक बाद O के रूप में एक vowel है, फिर भी इसमें R का उच्चारण नहीं होता। इसका सही उच्चारण है आयनuk और आयर्नus.

  • ऐसा क्यों होता है, यह जानना चाहते हों तो आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial