Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

243. आमंत्रण और निमंत्रण में क्या कोई फ़र्क़ है?

इंटरनेट पर आपको ढेरों विडियो और लेख मिलेंगे जिनमें बताया गया है कि जिस बुलावे में खाना-पीना शामिल हो, वह निमंत्रण है और जिसमें खाना-पीना शामिल न हो, वह है आमंत्रण। कुछ लोग पास और दूर का भी हवाला देते हैं कि कोई अपने पास बुलाए तो आमंत्रण वरना निमंत्रण। लेकिन ये सारी बातें सरासर गप हैं। सच यह है कि आमंत्रण और निमंत्रण का एक ही मतलब है और अगर कुछ अंतर है भी तो उसका संबंध खाने-पीने से नहीं, आने और न आने से है। क्या है वह अंतर, यह जानने के लिए पढ़ें आज की चर्चा।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

242. ऊबना से होना चाहिए ऊबाऊ, क्यों होता है उबाऊ?

कुछ दिन पहले मेरे एक पूर्व सहकर्मी ने मुझसे प्रश्न किया – ऊब से ऊबाऊ होगा या उबाऊ? मैंने कहा – उबाऊ। उसका अगला प्रश्न था – उबाऊ क्यों? ऊब से तो ऊबाऊ ही होना चाहिए। यह एक बड़ा सवाल था और मुझे लगा कि इसपर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि और भी कई लोग इस प्रश्न से जूझते होंगे कि ऊब से उबाऊ क्यों होता है, ऊबाऊ क्यों नहीं। आज की क्लास इसी विषय पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

241. कुलीन = आभिजात्य, अभिजात्य या अभिजात?

दुनिया के हर समाज में हमेशा से एक ऐसा वर्ग रहा है जो ख़ुद को ऊँचे कुल या वंश का मानता है। इस वर्ग को हिंदी में क्या कहा जाता है – ‘आभिजात्य’, ‘अभिजात्य’ या ‘अभिजात’? आज की चर्चा इस विषय पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

240. कपड़ों से क्रीस हटाती है वह इस्त्री है या इस्तरी है?

धुले हुए कपड़ों से सिलवटें (crease) हटाने के लिए हम एक औज़ार का इस्तेमाल करते हैं जिसे अंग्रेज़ी में iron कहते हैं। हिंदी में इसे तीन तरह से लिखा और बोला जाता है – इस्त्री, इस्तरी और इस्तिरी। इनमें से सही क्या है, आज इसी पर चर्चा करेंगे हम। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

239. अणु से आणविक बनेगा या आण्विक?

जब किसी शब्द के बाद ‘इक’ प्रत्यय लगता है तो शुरुआती ‘अ’ का ‘आ’ हो जाता है (धर्म का धार्मिक), ‘इ’ या ‘ई’ का ‘ऐ’ हो जाता है (इतिहास का ऐतिहासिक), ‘उ’ या ‘ऊ’ को ‘औ’ हो जाता है (भूगोल का भौगोलिक)। यदि इस नियम को अणु पर लगाएँगे तो उससे क्या बनेगा – आणिक, आणविक या आण्विक? आज की चर्चा इसी पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial