Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

238. कवि का स्त्रीलिंग रूप न कवयित्री है, न कवियत्री

कवि का स्त्रीलिंग शब्द क्या है? जब मैंने यह सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो 70-75% लोगों ने पूरे यक़ीन के साथ कहा – कवयित्री। शेष ने अन्य विकल्पों कवित्री, कवियत्री आदि को सही बताया। लेकिन क्या वाक़ई कवयित्री कवि का स्त्रीलिंग रूप है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

237. पत्नी और धर्मपत्नी में क्या कोई अंतर है?

क्या पत्नी और धर्मपत्नी के अर्थ में कोई अंतर है? क्या हर पत्नी को धर्मपत्नी कहा जा सकता है या केवल पहली पत्नी को जैसा कि दक्षस्मृति में लिखा हुआ है? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए मैंने हिंदी और संस्कृत के शब्दकोशों और संस्कृत के ग्रंथों को टटोला। उनके आधार पर जो निष्कर्ष निकला है, वही पेश है आज की चर्चा में।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

236. सूद के लिए क्या है सही – ब्याज या व्याज?

सूद या interest के लिए हिंदी का जो प्रचलित शब्द है, वह ब्या है या व्या? जब इस संबंध में फ़ेसबुक पर एक पोल किया गया तो 88% ने कहा, सही है ब्याज। शेष 12% ने व्याज के पक्ष में वोट किया। इस वोटिंग से पता चलता है कि अधिकतर लोग ब्याज का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या व्याज का प्रयोग ग़लत है, ख़ासकर तब जब हिंदी के शब्दकोश कहते हैं कि ब्याज शब्द संस्कृत के व्याज से ही आया है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

235. अर्ध सही या अर्द्ध? ज्ञानवर्धक या ज्ञानवर्द्धक?

कुछ शब्द दो-दो तरीक़ों से लिखे जाते हैं। जैसे हर्षवर्धन-हर्षवर्द्धन। ज्ञानवर्धक-ज्ञानवर्द्धक। अर्ध-अर्द्ध। पूर्वार्ध/उत्तरार्ध और पूर्वार्द्ध/उत्तरार्द्ध। इन शब्दों के एक रूप में केवल ‘ध’ है, दूसरे रूप में ‘द्’ और ‘ध’ मिले हुए (द्ध) हैं। ऐसे में किसी के भी मन में सवाल उठ सकता कि कौनसा सही है। आज की चर्चा इसी पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

234. हमदर्दी में हम संवेदना जताते हैं या समवेदना?

संवेदना, सम्वेदना और समवेदना। ये तीन शब्द हैं जिनका उच्चारण लगभग समान है मगर स्पेलिंग में अंतर है। ये शब्द किसी के दुख में sympathy जताने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। मगर इनमें से सही क्या है? आज की चर्चा इसी विषय पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial