Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

233. सीमा की रक्षा सेना की ज़िम्मेदारी है या ज़िम्मेवारी?

ज़िम्मेदारी और ज़िम्मेवारी – ये भिन्न-भिन्न अर्थों वाले दो शब्द हैं या एक ही अर्थ वाले दो भिन्न शब्द? आज हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे कि ज़िम्मेदारी और ज़िम्मेवारी का क्या एक ही अर्थ है या अलग-अलग। यदि दोनों का एक ही अर्थ है तो पहले कौनसा शब्द कौन है। साथ में यह भी जानेंगे कि जिस मूल शब्द से ये बने हैं, वह क्या है और किस भाषा का है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

232. पत्नी को क्या कहेंगे – बीवी या बीबी?

गुरुदत्त और मीना कुमारी की एक मशहूर फ़िल्म है – साहिब, बीबी और ग़ुलाम। उधर बाद के सालों में कई फ़िल्में बनीं जिनके शीर्षक में बीवी शब्द है। बीवी ओ बीवी, बीवी नंबर 1, मेरी बीवी की शादी, बीवी हो तो ऐसी आदि। ऐसे में प्रश्न उठता है कि पत्नी के लिए बीवी शब्द सही है या बीबी। यदि बीवी सही है तो बीबी का मतलब क्या है? आज की चर्चा इसी पर। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

231. जो प्यारा है, दुलारा है, वह लाडला है या लाड़ला? 

लाडला सही है या लाड़ला? यदि मूल शब्द – लाड़ – को देखें तो लाड़ला ही सही प्रतीत होता है। लेकिन फिर कुछ लोग लाला क्यों बोलते हैं? जब इस विषय में एक फ़ेसबुक पोल किया गया तो उसमें भी एक-तिहाई लोगों ने लाला को सही बताया। क्या यह उनकी अज्ञानता है या इसमें हमारी जीभ की भी कोई भूमिका है जो उनसे लाड़ला के बजाय लाडला बुलवाती है?

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

230. कमबख़्त का अर्थ – बदमाश, धोखेबाज़ या …

कमबख़्त एक आम गाली है लेकिन उतनी भारी-भरकम नहीं कि किसी को दी जाए तो बुरी लगे। लोग लंबी बीमारी तक के लिए भी कह देते हैं – कमबख़्त जाने का नाम नहीं ले रही। मगर इस कमबख़्त का अर्थ क्या है – बेईमान, बदमाश, धोखेबाज़, बदनीयत या कुछ और? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

229. Allocation = आवंटन या आबंटन?

Allocation या Allotment के अर्थ में हिंदी में दो शब्द चलते हैं – ‘आवंटन’ और ‘आबंटन’। व्याकरण के हिसाब से देखें तो ‘आवंटन’ सही लगता है क्योंकि संस्कृत के ‘वंटन’ शब्द से यह बना है। लेकिन सरकारी कामकाज में ‘आबंटन’ शब्द इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसे सही माना जाए, आज की चर्चा इसी पर है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial