Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

128. दूध के बर्तन पर क्या रखना, ढकना या ढँकना?

एक शब्द है ढक्कन (संज्ञा) जिसके बारे में किसी को कोई भी भ्रम नहीं है। लेकिन जब इसके क्रिया रूप की बात होती है तो दिमाग़ पसोपेश में पड़ जाता है कि ढकना लिखें या ढँकना। जैसे खाने-पीने की चीज़ों को हमेशा ‘ढकना’ चाहिए या ‘ढँकना’ चाहिए? यह शब्द संज्ञा के तौर पर भी ढक्कन की जगह इस्तेमाल होता है। उसमें क्या ‘ढकना’ होगा या ‘ढँकना’? इन्हीं सब सवालों का जवाब खोजने के लिए यह क्लास तैयार की है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

127. रचना करने वाले को ‘रचेता’ कहेंगे या ‘रचयिता’?

विजय प्राप्त करने वाले को विजेता कहते हैं। इसी तरह नेतृत्व करने वाले को नेता और अभिनय करने वाले को अभिनेता कहते हैं। क्रय-विक्रय (ख़रीद-बिक्री) करने वाले को भी क्रेता और विक्रेता कहते हैं। तो फिर रचना करने वाले को क्या कहेंगे? रचेता या कुछ और? इस क्लास में यही बताया गया है। रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

126. लता कहें, मनाओ रंगरेली, आशा कहें – रंगरलियाँ

रंगरलियाँ या रंगरेलियाँ? हिंदी के प्रामाणिक शब्दकोश रंगरलियाँ को सही बताते हैं लेकिन जब आप कंप्यूटर पर लिखने बैठें तो आपके सिस्टम में लोड किया हुआ शब्दकोश उसके नीचे लाल रेखा खींच देता है। वह रंगरेलियाँ को सही ठहराता है। गानों में रंगरेलियाँ और रंगरलियाँ दोनों हैं। वेबसाइटों और चैनलों पर भी यही हाल है। ऐसे में किसे सही मानें और किसे ग़लत, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

125. ‘बू’ का अर्थ गंध, दुर्गंध या सुगंध ?

फ़ारसी का एक शब्द है ‘बू’ जिसका हिंदी में भी इस्तेमाल होता है दुर्गंध के अर्थ में। लेकिन अगर ‘बू’ का अर्ध दुर्गंध है तो फिर बदबू (बद-बू जिसमें बद का अर्थ है ख़राब) का अर्थ क्या है? और ख़ुशबू (ख़ुश-बू) का? तो क्या बू का अर्थ सिर्फ़ गंध है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

124. ‘शाप’ से श्राप बना या ‘श्राप’ से शाप?

श्राप और शाप – इन दोनों का एक ही मतलब है। ‘श्राप’ संस्कृत का है और ‘शाप’ हिंदी का – कुछ साल पहले तक मैं यही समझता था। मैं ही नहीं, एक फ़ेसबुक पोल के अनुसार क़रीब 40% हिंदीभाषी यही समझते हैं। लेकिन सच्चाई क्या है? शाप से श्राप बना है या श्राप से शाप, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial