Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

123. बहुउद्देश्यीय, बहुउद्देशीय, बहुद्देशीय… क्या है सही?

हिंदी के कुछ शब्द ऐसे हैं जो अंग्रेज़ी शब्दों के अनुवाद के उद्देश्य से बनाए गए हैं। ऐसा ही एक शब्द Multipurpose के लिए बनाया गया है। लेकिन उस शब्द केअलग-अलग रूप चलते हैं। बहुउद्देश्यी, बहुउद्देशी, बहुद्देश्यी और बहुद्देशी। इनमें से कौनसा सही है और कौनसा ग़लत, इसपर विवाद है। कुछ लोग कहते हैं कि ये सारे-के-सारे ग़लत हैं। क्या है सारा मामला, इसके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

122. बाढ़ की ‘संभावनाएँ’ सामने हैं – सही या ग़लत?

कुछ दिनों पहले मैंने एक ट्वीट देखा जिसमें हिंदी के एक सीनियर पत्रकार ने इस बात पर चिंता जताई थी कि नई पीढ़ी संभावना और आशंका के अंतर को नहीं समझती और करोना की तीसरी लहर या बादल फटने से बाढ़ आने के मामले में भी संभावना लिख रही है। इस ट्वीट को 30 लोगों ने रीट्वीट किया था और क़रीब 300 लोगों ने लाइक किया था। क्या उस पत्रकार की चिंता जायज़ थी? क्या वाक़ई बाढ़ आने की संभावना लिखना ग़लत है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

121. क्षति जो पूरी न हो सके, अपूर्णीय या अपूरणीय?

कोविड 19 के कारण कई परिवारों ने स्वजनों को खोया है और इस कारण उन्हें ….. क्षति हुई है। इस वाक्य में रिक्त स्थान पर क्या लिखा जाएगा – 1.अपूर्णीय या 2.अपूरणीय? जब मैंने यही सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो 32% लोगों ने कहा – पूर्णीय जबकि 68% लोगों के अनुसार पूरणीय होना चाहिए। ऊपर शब्दकोश से ली गई तस्वीर देखकर आप समझ गए होंगे कि अपूरणीय ही सही है। मगर क्यों? क्यों अपूर्णीय ग़लत है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

120. बाउंड्री वॉल : चारदीवारी या चहारदीवारी?

किसी इलाक़े को चारों तरफ़ से घेरने वाली दीवार को क्या कहते हैं – चारदीवारी या चहारदीवारी? जब मैं फ़ेसबुक पर यह पोल डाला तो मैंने इन दोनों के अलावा एक और विकल्प डाला – दोनों सही। मुझे लगा कि दोनों को सही बताने वाले सबसे ज़्यादा होंगे क्योंकि ये दोनों ही शब्द प्रचलन में हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क़रीब 43% ने चहारदीवारी को सही बताया। तो क्या चारदीवारी ग़लत है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

119. इस गायक का नाम क्या है – मेहदी, मेहँदी, मेंहदी या…?

किशोरावस्था में एक गाना सुना था जिसे किसी पाकिस्तानी गायक ने गाया था – ज़िंदगी में तो सभी प्यार किया करते हैं, मैं तो मरकर भी मेरी जान तुझे चाहूँगा। सुनते ही मैं मुग्ध हो गया। लगा, जैसे यह मेरे ही लिए लिखा गया है और मानो मैं उस लड़की के लिए गा रहा हूँ जिसे तब मैं बेहद प्यार करता था। गायक का नाम था मेहदी हसन… या मेहंदी हसन… या कि मेंहदी हसन…? तभी से मुझे यह सवाल परेशान किए जा रहा था जिसका हल कुछ साल पहले निकला। क्या आप भी जानना चाहते हैं मख़मली वाले उस गायक का सही नाम क्या है? तो आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial