Categories
Mispronounced English Words

CP101: Pollution का सही उच्चारण है पलूशन

अंग्रेज़ी में प्रदूषण को Pollution कहते हैं, यह तक़रीबन सभी जानते हैं। मगर इसके उच्चारण को लेकर काफ़ी भ्रम है। आम तौर पर इसके दो रूप चलते हैं – पॉल्यूशन और पल्यूशन। मगर ये दोनों ग़लत हैं। Pol.lu.tion में शुरुआती O का उच्चारण न होकर अॅ होगा और U का उच्चारण यू न होकर होगा। सही उच्चारण है पलूशन। आप किसी भी अच्छे शब्दकोश से इसकी पुष्टि कर सकते हैं।

  • वैसे Pollution या इस तरह के शब्दों के उच्चारण का पता लगाने के लिए शब्दकोश देखने की ज़रूरत नहीं है। यदि अंग्रेज़ी उच्चारण के कुछ आसान नियम जानते हों तो बिना शब्दकोश देखे ही इसके उच्चारण का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

कैसे? यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP19: Statue का सही उच्चारण

किसी शब्द में U का उच्चारण उ/ऊ होगा या यु/यू, यह इसपर निर्भर करता है कि U से पहले वाले लेटर की क्या ध्वनि (sound) है।

नियम : अगर U से पहले ज, श, ल, च या र की ध्वनि हो तो उसे बोला जाएगा उ/ऊ। अगर कोई और ध्वनि हो तो बोला जाएगा – यु, यू। इन ध्वनियों को आप ‘जोशीले चार’ (ज, श, ल, च, र) के रूप में याद रख सकते हैं।

Categories
English Class

EC79: जब D बोला जाता है ‘ज’ और T हो जाता है ‘च’

स्कूल के ज़माने की बात है। दसवीं के बाद हमें फ़ेअरवेल मिलनेवाला था। इन्व़िटेशन कार्ड में सुबह 10 बजे का समय दिया हुआ था। मैं शुरू से Punc.tu.al रहा हूँ सो समय से पहले ही पहुँच गया। मगर वहाँ तो तैयारियाँ ही चल रही थीं। मैं लौट आया और एक घंटे बाद फिर गया। यह बात मैं इसलिए बता रहा हूँ कि अब ‘इंग्लिश क्लास’ को भी फ़ेअरवेल देने का समय आ गया है और आज हम उस -ual की बात करेंगे जो Punc.tu.al में है और जिसके तीन उच्चारण होते हैं ‘उअल’, ‘युअल’ और ‘वल’। कहाँ क्या होगा, यही जानेंगे आज।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial