PUNCTURE जिसका अर्थ है बहुत महीन छेद, उसको कई लोग पंचर और कुछ लोग पेंचर भी बोलते हैं। पेंचर तो ग़लत है ही, पंचर भी ग़लत है क्योंकि इसमें PUN और TURE के बीच एक C भी है। इसलिए इसका उच्चारण होगा पंक्चर।
PUNCTURE जिसका अर्थ है बहुत महीन छेद, उसको कई लोग पंचर और कुछ लोग पेंचर भी बोलते हैं। पेंचर तो ग़लत है ही, पंचर भी ग़लत है क्योंकि इसमें PUN और TURE के बीच एक C भी है। इसलिए इसका उच्चारण होगा पंक्चर।
Issue के उच्चारण में अक्सर लोग दो स्तरों पर फँसते हैं। पहला, S का उच्चारण ‘स’ है या ‘श’? दूसरा, इसमें U का उच्चारण ‘यू’ करेंगे या ‘ऊ’? यानी इसके चार संभावित उच्चारण लोगों के दिमाग़ में आते हैं – इस्यू, इश्यू, इसू और इशू।
अब इस नियम को ISSUE पर आज़माइए। अगर आप S का उच्चारण ‘श’ करते हैं, तो शब्द का उच्चारण होगा इशू क्योंकि ‘श’ ‘जोशीले चार’ का सदस्य है। यदि आप S का उच्चारण ‘स’ करते हैं तो शब्द का उच्चारण होगा इस्यू क्योंकि ‘स’ जोशीले चार का सदस्य नहीं है।
यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होता है तो हिंदी में कहते हैं, वह परीक्षा ‘दे‘ रहा है। लेकिन अंग्रेज़ी में इसका अनुवाद Give an exam नहीं होगा। होगा Take an exam। If you are a student, you take the exam. यही बात Test के लिए भी होगी। Take a test, न कि Give a test.
Career को आज भी कई लोग कैरियर कहते हैं। मगर इसका सही उच्चारण है करिअर। बोलते समय करियर जैसा उच्चारण होता है। यदि आप Career को कैरियर बोलेंगे तो लोग Carrier समझेंगे। Carrier (कैरिअर) Carry से बना है। मतलब है – वह व्यक्ति या वाहन जो सामान carry करे यानी ढोए। इसलिए यदि आज तक Career को कैरियर बोलते आए हों तो आज से करिअर बोलना शुरू करें। आपके करिअर के लिए फ़ायदेमंद होगा। Career का सही उच्चारण सुनने के लिए देखें यह विडियो।
Almonds का मतलब है बादाम और इसमें L साइलंट रहता है जैसे Walk, Talk, Palm, Folk आदि में L साइलंट होता है। बाक़ी S का उच्चारण ‘स’ के बजाय ‘ज़’ इसलिए हो रहा है कि अंतिम S से पहले फ़ क ट प और थ (FoKuT Ki Pi Thi=फोकट की पी थी) के अलावा कोई अन्य ध्वनि हो तो उसका उच्चारण ‘ज़’ होता है। यहाँ S से पहले ‘D/ड’ की ध्वनि है इसलिए उसका उच्चारण ‘ज़’ हो रहा है।