Categories
एकला चलो

अपना भारत : प्रेमियों की हत्या, रेपिस्टों का स्वागत!

यदि कोई लड़का या लड़की अपनी जाति या धर्म से बाहर शादी कर ले तो परिवार और समाज उसके ख़िलाफ़ लट्ठ लेकर खड़े हो जाते हैं, उसकी हत्या तक कर देते हैं। लेकिन यदि कोई लड़का किसी लड़की के साथ बलात्कार करता है तो कोई पिता, कोई परिवार, कोई समाज उसे बुरा-भला नहीं कहता, उसकी जान नहीं लेता। बल्कि उसे बचाने में जुट जाता है। यह कैसा समाज है जो प्यार का विरोध करता है, लेकिन बलात्कारियों का साथ देता है।

Categories
Mispronounced English Words

CP77: Quite-Quiet, अर्थ, उच्चारण दोनों अलग

कुछ दिन पहले मैंने Flour का उच्चारण बताया था जो Floor के उच्चारण से अलग है और Flower के उच्चारण से मिलता-जुलता है (पढ़ें CP64)। Quite और Quiet में भी यही मामला है। कई लोग इसका एक जैसा उच्चारण करते हैं – क्वाइट जबकि दोनों के उच्चारणों में अंतर है। Quite का उच्चारण है क्वाइट जबकि Quiet का उच्चारण क्वायट (क्वाइअट) होता है।

Categories
Mispronounced English Words

CP76: Wheel का सही उच्चारण वील है, व्हील नहीं

अंग्रेज़ी में जो शब्द Wh से शुरू होते हैं, उनमें कुछ में W साइलंट होता है और कुछ में h। जिनमें W साइलंट होता है जैसे Who, Whole, Whose आदि, उनमें कोई समस्या नहीं है – सभी उन्हें हू, होल या हूज़ बोलते हैं। लेकिन जिनमें H साइलंट होता है, उनमें कई लोग ‘व्ह‘ का उच्चारण कर बैठते हैं जैसे व्हील (Wheel), व्हेन (When), व्हेयर (Where), व्हेल (Whale) आदि जबकि इनके सही उच्चारण हैं वील, वेन, वेयर, वेल आदि। इन तमाम शब्दों में H साइलंट है यानी इनमें का उच्चारण नहीं होगा।

  • लेकिन W से जिस व का उच्चारण होता है, वह V के व़ उच्चारण से अलग है। क्या है दोनों में फ़र्क़, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP75: Refugee का उच्चारण रिफ़्यूजी नहीं

अंग्रेज़ी शब्द Ref.u.gee (शरणार्थी) का अर्थ सभी जानते हैं मगर उसका उच्चारण ग़लत करते हैं। इसका सही उच्चारण है रेफ़्युजी, न कि रिफ़्यूजी। यह Ref.uge (रेफ़्यूज) से बना है जिसका अर्थ है शरण। लोग इसका ग़लत उच्चारण Refuse के चक्कर में करते हैं जिसका उच्चारण है रिफ्यूज़*। लेकिन Refuse क्रिया है और Refuge संज्ञा, इसी कारण दोनों के उच्चारण में अंतर है। 

  • स्ट्रेस के नियम किस तरह Re का उच्चारण तय करते हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP74: Content कब कॉन्टेंट और कब कन्टेंट?

Content (कन्टेंट) का अर्थ है संतुष्ट मगर उसके बाद –ious लगा देने से उसका अर्थ उलटा हो जाता है, विवादास्पद – यानी ऐसा मामला जिसमें कोई पक्ष संतुष्ट नहीं है।इसका कारण यह है कि Contentious (कन्टेंशस) वाला Content Contend से बना है जिसका अर्थ है विवाद या मुक़ाबला करना

Content का एक और अर्थ है – सामग्री। मगर उसका उच्चारण है – कॉन्टेंट। यानी अलग-अलग अर्थों में Content के अलग-अलग उच्चारण हैं।

  • Content (सामग्री) का उच्चारण है कॉन्टेंट
  • Content (संतुष्ट) का उच्चारण है कन्टेंट

याद रहेगा?

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial