Monk (मुनि) का उच्चारण होता है मंक, न कि मोंक जैसा कि कुछ लोग बोलते हैं। मशहूर भारतीय रम ब्रैंड Old Munk का उच्चारण भी ओल्ड मंक होगा। Monk ग्रीक शब्द Monakhos से बना है जिसका मूल शब्द है Monos। Monos का अर्थ है एक या अकेला।
Monk (मुनि) का उच्चारण होता है मंक, न कि मोंक जैसा कि कुछ लोग बोलते हैं। मशहूर भारतीय रम ब्रैंड Old Munk का उच्चारण भी ओल्ड मंक होगा। Monk ग्रीक शब्द Monakhos से बना है जिसका मूल शब्द है Monos। Monos का अर्थ है एक या अकेला।
कई शब्द ऐसे होते हैं जो हमारी बोलचाल में बिल्कुल ही इस्तेमाल नहीं होते लेकिन वे किसी चर्चित रचना का हिस्सा होते हैं। ऐसा ही एक शब्द आता है ‘सारे जहाँ से अच्छा, हिंदोस्ताँ हमारा’ वाले गीत में। इसमें हिमालय की तारीफ़ करते हुए अल्लामा इक़बाल ने लिखा है – वो संतरी हमारा, वो ….. हमारा। आज की चर्चा इसी मुद्दे पर है कि यह शब्द पासवाँ है या पासबाँ। रुचि हो तो पढ़ें।
Police को हिंदी में पुलिस कहते हैं मगर अंग्रेज़ी में उसका उच्चारण है पलीस। यह शब्द ओल्ड फ़्रेंच के Policie (अंग्रेज़ी में Policy) से बना है जिसका अर्थ है नागरिक प्रशासन।
Dengue शब्द अंग्रेज़ी का अपना शब्द नहीं है। यह वेस्ट इंडीज़ में प्रचलित स्पैनिश भाषा से आया है। यह बीमारी सबसे पहले पूर्वी अफ़्रीका में फैली जहाँ स्वाहीली भाषा में इसका नाम था डिंगा। जब यह बीमारी 1827 में वेस्ट इंडीज़ पहुँची तो उसका नाम Dengue हो गया। अंग्रेज़ी में इसे डेंगी कहते हैं।
हिंदी में इसे डेंगू ही बोला जाता है। अगर आप हिंदी में बात करते हुए डेंगी बोलेंगे तो शायद कोई समझे ही नहीं। इसलिए जब तक हिंदी में डेंगी स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक हिंदी में डेंगू बोलें और अगर कहीं अंग्रेज़ी में बातचीत कर रहे हों तो डेंगी बोलें।
पिछले संडे अचानक एक प्लान सूझा। सोचा, मूर्तियों के दूध पीने का एक्सपेरिमेंट घर में क्यों नही ट्राइ किया जाए। अब घर में कोई मूर्ति तो थी नहीं, सो बेटी का एक खिलौना ले लिया। उसे अच्छे से धो-पोंछकर साफ किया। फिर दूध का एक कटोरा लिया और बैठ गए उसे दूध पिलाने। पत्नी से कहा, विडियो कैमरा ऑन करो। उसके बाद क्या हुआ, जानकर आप भी चौंक जाएँगे।