Categories
Mispronounced English Words

CP49: Sion का उच्चारण कहाँ शन, कहाँ श्ज़न

जैसा कि ऊपर के कार्ड में लिखा है, sion जब किसी शब्द के अंत में आता है तो उसके दो तरह के उच्चारण होते हैं। एक श्ज़न और दूसरा शन। नियम आसान है।

  • Vowel यानी A, E, I, O या U के बाद -sion हो तो उसका उच्चारण श्ज़न होगा।
  • Consonant यानी बाक़ी किसी लेटर के बाद -sion हो तो उसका उच्चारण शन होगा।

Categories
Mispronounced English Words

CP48: Uber का सही उच्चारण ऊबर है, ऊबेर नहीं

Uber जो एक टेक्नॉलजी कंपनी है और अपने ऐप के ज़रिए टैक्सी सर्विस उपलब्ध कराती है, उसके नाम का उच्चारण है ऊबर, न कि उबर या उबेर। ब्रिटिश अंग्रेज़ी में अंतिम ‘‘ का उच्चारण नहीं किया जाता लेकिन इसका उच्चारण ऊब जैसा नहीं होगा। बोलेंगे – ऊब् और उसके तुरंत बाद ‘अ’ – ऊब्+अ=ऊब्अ। हिंदुस्तानी स्टाइल में आप ऊबर बोल सकते हैं।

Uber एक जर्मन शब्द है (Über) जो किसी गुण या व्यक्ति के सर्वोच्च स्तर को व्यक्त करता है। हिंदी में हम इसके लिए ‘चरम’, ‘परम’ या ‘महा’ उपसर्गों का इस्तेमाल करते हैं। अंग्रेज़ी में जिसे Superman (सूप्अमैन) कहते हैं और हिंदी में महामानव, उसके लिए जर्मन शब्द है Übermensch (ऊबरमेंश)।

अब अगर आप जानना चाहते हैं कि Ola का क्या मतलब है तो Merriam-Webster के शब्दकोश में इसका अर्थ दिया हुआ है – ताड़पत्र। उसके अनुसार यह मलयालम शब्द है। मुझे नहीं मालूम कि Ola ने अपना नाम वहीं से लिया है या कहीं और से।

  • फ़ेसबुक पर एक साथी ने बताया कि यह संभवतः स्पैनिश शब्द Hola से आया है जिसमें h साइलंट रहता है, उच्चारण है ओलाHola स्पैनिश अभिवादन है हालाँकि फ़्रेंच में भी Hola शब्द है जिससे अंग्रेज़ी का Hello बना है।
Categories
Mispronounced English Words

CP47: Receipt का उच्चारण रिसिप्ट नहीं है

कल मैंने किसी को रिसिप्ट बोलते सुना तो आज के Mispronounced English Words में इसी को शामिल कर लिया। इस शब्द के बारे में ज़्यादा कुछ कहने को है नहीं। इसमें p साइलंट है इसलिए इसका उच्चारण हो रहा है – रिसीट।

Categories
Mispronounced English Words

CP46: Accent का उच्चारण एसेंट नहीं है

Accent को कई लोग एसेंट बोलते हैं जैसे – उसका एसेंट ठीक नहीं है। लेकिन इसका सही उच्चारण ऐक्संट या ऐक्सेंट होता है। यानी cc का उच्चारण यहाँ ‘क्स’ होगा, ‘स’ नहीं। दरअसल cc का उच्चारण कभी ‘स’ नहीं होता। या तो ‘क्स’ होता है या ‘क’। कब cc का उच्चारण ‘क्स’ होगा और कब ‘क’, यह जानने के लिए आगे पढ़ें। 

Categories
Mispronounced English Words

CP45: Breakfast नहीं है ब्रेकफ़ास्ट, बोलें ब्रेकफ़स्ट

Break.fast शब्द में हैं दो सिल्अबल – Break और Fast। यह है नाउन। सो अंग्रेज़ी उच्चारण के  रूल 2 के अनुसार स्ट्रेस पड़ेगा पहले सिल्अबल पर और अगला सिल्अबल हो जाएगा हलका। यहाँ अगला सिल्अबल है Fast जिसका उच्चारण होगा हलका। हलका यानी छोटा अॅ। नतीजा – Fast=फ़स्ट, न कि फ़ास्ट।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial