Categories
Mispronounced English Words

CP40: Prophet का उच्चारण प्रॉफ़ेट नहीं है

अंग्रेज़ी में जब किसी शब्द के अंत में -et आता है तो कई मामलों में उसका उच्चारण -एट न होकर -अट या -इट होता है। जैसे Cricket=क्रिकिट, Wicket=विकिट, Market=मार्किट, Ticket=टिकिट, Pocket=पॉकिट, Budget=बजट। इसी तरह Prophet=प्रॉफ़िट, न कि प्रॉफ़ेट।

Categories
Mispronounced English Words

CP39: Memory को मेमॉरी न बोलें, कहें मेमरी

Memory का अर्थ तो आपको मालूम ही होगा। अधिकतर लोग इसे मेमोरी बोलते हैं। कारण, वे समझते हैं कि O का उच्चारण हमेशा ‘ओ’ या ‘ऑ’ ही होता है। लेकिन O का उच्चारण ‘अ’ और ‘अॅ’ भी होता है। जैसे Son (सन) और Doctor (डॉक्टर/डॉक्ट)। लेकिन ऐसा क्यों है, इसके कारण ऊपर की तस्वीर में बताए गए हैं। विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP38: Nobody में ‘बडी’, Everybody में ‘बॉडी’

अंग्रेज़ी में एक शब्द है B-O-D-Y जिसका उच्चारण आप जानते ही होंगे – बॉडी। लेकिन जब यह किसी शब्द के पीछे लगकर आता है तो इसका उच्चारण कभी ‘बॉडी’ होता है, कभी ‘बडी’।

  • पहले चित्र में आप चार शब्द देख रहे होंगे जिनमें दो में उसका उच्चारण ‘बडी’ हो रहा है और दो में ‘बॉडी’। उसका कारण समझने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP37: Eyebrow क्या है – आइब्रो या आइब्राउ?

Eyebrow का सही उच्चारण है – आइब्राउ, न कि आइब्रो। आम तौर पर -ow जब शब्द के अंत में होता है तो उसका उच्चारण ‘ओ’ ही होता है जैसे स्लो (Slow), शो (Show), क्रो (Crow) आदि। शायद इसीलिए अधिकतर लोग इसे आइब्रो बोलते हैं।

  • लेकिन Eyebrow ही नहीं, क़रीब दर्ज़न भर शब्द ऐसे हैं जिनमें -ow अंत में है मगर उसका उच्चारण आउ हो रहा है। How, Now जैसे कुछ शब्द आपको याद आ रहे होंगे। बाक़ी शब्दों की लिस्ट देखने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP36: Menu का सही उच्चारण – मेनू या मेन्यू?

आज हम बात करेंगे Menu की जिसे कुछ लोग मेनू कहते हैं तो कुछ लोग मेन्यू। चंद लोग मीनू भी बोल देते हैं।

  • इसका सही उच्चारण है मेन्यू, न कि मेनू या मीनू। कारण जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial