Categories
एकला चलो

पलटना वादे से अपने कब है धोखा, कब धोखा नहीं है?

बलात्कारी कई तरह के होते हैं। कुछ साफ़ नज़र आते हैं, कुछ भेस बदलकर आते हैं। जो साफ़ नज़र आते हैं, उनके लिए क़ानून में सज़ा का प्रावधान है। मगर जो भेस बदलकर आते हैं, उनके मामले में क़ानूनी स्थिति और अदालतों का नज़रिया अस्पष्ट है। जैसे उन लोगों के साथ क्या सलूक हो जो दूल्हे का चोला साथ लेकर आते हैं, शादी से पहले ही सुहागरात मनाते हैं और फिर वह चोला फेंककर कहीं चले जाते हैं। क्या वे भी बलात्कारी हैं? अगर हाँ तो कब और नहीं तो कब? आज इसी विषय पर चर्चा करेंगे। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP35: Solution का उच्चारण सॉल्यूशन नहीं है

Solution का उच्चारण सलूशन होगा, सॉल्यूशन नहीं। उसी तरह Reservation का उच्चारण रेज़र्वेशन और Accommodation का अकॉमडेशन होगा, रिज़र्वेशन और एकॉमोडेशन नहीं। इन शब्दों का यह उच्चारण स्ट्रेस और हलका-भारी सिद्धांत के कारण हो रहा है। यह सिद्धांत जानने के बाद आप –tion से समाप्त होने वाले हर शब्द के सही-सही उच्चारण का ख़ुद पता कर सकते हैं। क्या है यह रूल, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP34: Economy का उच्चारण इकॉनॉमी नहीं है

Economy का उच्चारण इकॉनॉमी नहीं होता, इकॉनमी होता है। इसी तरह फ़टॉग्रफ़ी (Photography), अस्ट्रॉलजी (Astrology), अनैटमी (Anatomy)। इन सबमें ग्राफ़ी, लॉजी या टॉमी नहीं है, ग्रफ़ी, लजी और टमी है। यह सब स्ट्रेस के रूल नंबर 6 के कारण हो रहा है। यह रूल y से अंत होने वाले सफ़िक्स के बारे में है। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP33: Petrol नहीं पेट्रोल, न Patrol को कहें पैट्रोल

Petrol और Patrol – दो ऐसे शब्द हैं जिनका उच्चारण अक्सर ग़लत किया जाता है।Petrol जो एक तरह का ईंधन है, उसका अंग्रेज़ी में सही उच्चारण है पेट्रल, न कि पेट्रोल। दूसरे शब्द Patrol का मतलब है – गश्त लगाना हालाँकि इसका संज्ञा के रूप में भी इस्तेमाल होता है। दोनों में एक ही उच्चारण होगा – पट्रोल, न कि पैट्रोल।

Categories
Mispronounced English Words

CP32: पहली पारी यानी पहली इनिंग्ज़, न कि इनिंग

क्रिकेट (अंग्रेज़ी में सही उच्चारण क्रिकिट) में पारी को In.nings (इनिंग्ज़) कहते हैं, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन यह शब्द बहुवचन में ही नहीं, एकवचन में भी इस्तेमाल होता है। यानी यदि एक पारी होगी तो उसे भी इनिंग्ज़ ही कहेंगे, इनिंग नहीं।

  • कई लोग पहली या दूसरी इनिंग बोलते हैं जो कि ग़लत है। सही प्रयोग है — पहली इनिंग्ज़, दूसरी इनिंग्ज़ या दोनों इनिंग्ज़। हाँ, बेसबॉल आदि कुछ खेलों में इनिंग शब्द प्रचलित है। Innings का उच्चारण इनिंग्ज़ क्यों है, इनिंग्स क्यों नहीं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial