Categories
English Class

EC19 : जाने कहाँ Thumb का ‘ब’ गया जी!

Bomb एक ऐसा शब्द है जिसके शुरू में भी B है और अंत में भी। लेकिन रोचक बात यह है कि शुरुआती B का उच्चारण तो होता है मगर अंतिम B का नहीं। यानी इसका उच्चारण होगा बॉम न कि बॉम्ब। इसी तरह Thumb का उच्चारण भी थंब नहीं, थम होगा। ऐसे और भी कई शब्द हैं जहाँ अंतिम B का उच्चारण नहीं होता। कौनसे हैं वे शब्द, जानने के लिए नीचे की विडियो क्लास 3 देखें या आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

113. शेर जहाँ हों ज़्यादा, है शेर-बाहुल्य या शेर-बहुल?

किसी जगह पर कोई जाति, कोई प्रजाति या कोई समुदाय अधिक संख्या में हो तो उसे बताने के लिए एक शब्द है। क्या है वह – बहुल या बाहुल्य? यही सवाल मैंने पिछले दिनों फ़ेसबुक पर पूछा। जवाब में 60% ने कहा – बहुल, 40% ने कहा – बाहुल्य। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC18 : ew का उच्चारण कहीं ऊ तो कहीं यू मगर क्यूँ?

इस क्लास में हम -ew के उच्चारण के बारे में बात करेंगे। -ew के आम तौर पर दो उच्चारण होते हैं – ऊ (Chew=चू) और यू (New=न्यू)। लेकिन कई शब्दों में इसी कारण लोगों को भ्रम हो जाता है कि कहाँ क्या बोलें। मसलन Drew को ड्रू बोलें या ड्र्यू? Blew को ब्लू बोलें या ब्ल्यू? इसके अलावा Sew के उच्चारण में भी समस्या है। 99% लोग इसका ग़लत उच्चारण करते हैं। यह न सू है, न स्यू। तो फिर क्या है इसका उच्चारण, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

112. मेरे ‘महबूब’ क़यामत होगी, आज तेरे नाम पे चर्चा होगी

जिससे आप प्यार करते हैं, उसे महबूब कहेंगे या मेहबूब? जब मैंने इसके बारे में फ़ेसबुक पोल किया तो तीन-चौथाई ने महबूब को सही बताया। उनका जवाब सही है। लेकिन क्या वे बोलते समय भी महबूब ही बोलते हैं या उनके मुँह से मेहबूब निकलता है? आप हिंदी फ़िल्मों के वे गाने सुन लीजिए जिसमें महबूब या महबूबा का इस्तेमाल हुआ है, सबमें गायकों के मुँह से मेहबूब और मेहबूबा ही निकला है। और महबूब ही नहीं, ऐसे ढेर सारे शब्द हैं जिनमें शुरू का ‘अ’ बदल जाता है ‘ए’ में। कौनसे हैं वे शब्द और कब ऐसा होता है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC17 : R ख़ुद हो जाए गुम, पर लंबी कर दे दुम

पिछली क्लासों में आपने पढ़ा कि अगर दो व्यंजनों (कॉन्सनंट) के बीच a आए तो उसका उच्चारण ऐ होता है जैसे Mat=मैट और अगर आख़िर में e आए तो a का उच्चारण हो जाता है ए जैसे Mate=मेट। व्यंजन बदल जाएँ, तब भी पैटर्न यही रहता है – Hat=हैट और Hate=हेट या Rag=रैग और Rage=रेज। लेकिन अगर अंतिम व्यंजन r हो तो क्या होता है? क्या Car का उच्चारण कैर होता है और Care का केर? नहीं। फिर r के मामले में क्या नियम हैं, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial