Categories
English Class

EC4 : क्या आप नाश्ते में साँप खाना चाहेंगे?

क्या आप नाश्ते के तौर पर साँप खाते हैं? आप चौंकेंगे कि कैसा वाहियात सवाल है। लेकिन यह सच हो सकता है। सच न भी हो तो भी सामने वाला तो यही समझेगा जब आप कहेंगे कि आप शाम के थोड़ा स्नेक्स लेते हैं (कहना चाहिए था स्नैक्स)। इसी तरह यदि आपने अपने पिताश्री को डेड कह दिया तो बेचारे जीते-जी स्वर्गवासी घोषित हो जाएँगे (कहना चाहिए था डैड)। तो अंग्रेज़ी में कहाँ a का उच्चारण ‘ए’ होता है और कहाँ ‘ऐ’, इस क्लास में इसी पर चर्चा की गई है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

98. कहीं आप भी तो नहीं फँसे ‘दुष्चक्र’ के दुश्चक्र में?

एक ऐसा चक्र जिससे निकलना बहुत ही मुश्किल हो, उसे दुष्चक्र कहेंगे या दुश्चक्र? जब मैंने फ़ेसबुक के मंच से इसके बारे में एक पोल किया तो 80% ने दुष्चक्र के पक्ष में वोट किया। दुश्चक्र को सही बताने वाले केवल 20% थे। सही है दुश्चक्र, यह आप ऊपर की तस्वीर से ही जान गए होंगे। लेकिन दुश्चक्र सही क्यों है और दुष्चक्र ग़लत क्यों, इसका नियम जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC3: CV से पता लगाएँ किसी शब्द का उच्चारण

जिस तरह कोई CV देखकर आप किसी व्यक्ति के बारे में बहुत-कुछ जान सकते हैं, उसी तरह शब्दों में मौजूद CV देखकर आप उनके उच्चारण के बारे में काफ़ी-कुछ अंदाज़ा लगा सकते हैं। अंग्रेज़ी शब्दों के उच्चारण के मामले में यह CV क्या है, और वह क्या-क्या जानकारी देता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

97. क्या बेचता है झूठों का यह सरदार – गप या गप्प?

गप सही है या गप्प? यह सवाल बहुत सारे लोगों को परेशान करता है। कारण, यदि गप सही है तो गप हाँकने वाले को गप्पी क्यों कहा जाता है। उधर, अगर गप्प सही है तो गपशप क्यों होता है? आज की क्लास में इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। गप और गप्प में कौनसा सही है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC2 : कौन हैं अंग्रेज़ी के पाँच पांडव और छठा कुंतीपुत्र?

हिंदी में जो स्वर हैं, उनका एक जैसा उच्चारण होता है जैसे ‘आ’ का हमेशा ‘आ’ ही उच्चारण होगा चाहे वह ‘आम’ में हो या ‘भाषा’ में। लेकिन अंग्रेज़ी के एक ही स्वर का उच्चारण अलग-अलग जगह अलग-अलग हो सकता है। जैसे A का उच्चारण कहीं ‘ए’, कहीं ‘ऐ’, कहीं ‘आ’ और कहीं ‘अ’ होता है। परंतु इसके भी नियम हैं कि कहाँ उसका क्या उच्चारण होगा। आज की क्लास में हम अंग्रेज़ी के स्वरों के बारे में जानेंगे जिन्हें Vowels कहते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial