Categories
Mispronounced English Words

CP4: Bear से बियर नहीं, बेअर

Near, Hear, Clear, Dear, Fear, Gear, Rear, Tear (आँसू) आदि में -ear का उच्चारण -इअर होता है लेकिन Bear, Pear, Tear (फाड़ना) और Wear में उसका उच्चारण -एअर होता है। बोलते समय यह ‘एअ’ ‘एय’ जैसा हो जाता है। इसलिए उच्चारण बेयर, पेयर, टेयर जैसा होता है। ब्रिटिश इंग्लिश में आख़िरी ‘र’ का उच्चारण नहीं होता, अमेरिकी इंग्लिश में होता है।

R के उच्चारण के बारे में और जानने के लिए पढ़ें EC32 (R का उच्चारण कहाँ होगा, कहाँ नहीं होगा?)

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial