Categories
Mispronounced English Words

CP128 : Summons सही है, Summon नहीं

प्रवर्तन निदेशालय (ED) किसी को अपने सामने हाज़िर होने के लिए जो आदेश पत्र भेजता है, उसे हिंदी में समन या सम्मन बोलते हैं। लेकिन अंग्रेज़ी में जो शब्द है, वह Summon नहीं, Summons है यानी उसमें s लगा हुआ है भले ही यह एकवचन में इस्तेमाल होता है। Summon का इस्तेमाल क्रिया (verb) के तौर पर हो सकता है लेकिन संज्ञा (noun) के तौर पर नहीं।

Summons का उच्चारण भी समंस नहीं, समंज़ होगा क्योंकि n के बाद जब s आता है तो उसका उच्चारण ‘ज़‘ होता है, ‘‘ नहीं। जैसे Guns=गंज़, न कि गंस।

  • अंग्रेज़ी के किसी शब्द के अंत में आने वाले s का क्या उच्चारण होगा, इसके नियम जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक/टैप करें।
Categories
Mispronounced English Words

CP127: Blue और Blew, सही उच्चारण ब्ल्यू नहीं, ब्लू

मुझे पता था कि Blew (Blow का पास्ट टेंस) को कई लोग ब्ल्यू कहते हैं लेकिन Blue (नीला रंग) को भी कुछ लोग ब्ल्यू कहते हैं, यह मुझे हाल में पंजाब जाने पर पता चला। सच यह है कि Blue हो या Blew, दोनों का उच्चारण ब्लू ही होगा। क्यों? क्योंकि जैसा कि मैं पहले भी कई बार बता चुका हूँ, की ध्वनि के बाद u या ew आए तो उसका उच्चारण ‘ऊ’ होता है, ‘यू’ नहीं। यहाँ दोनों ही शब्दों में L यानी ल की ध्वनि के बाद u या ew आ रहा है, इसलिए इनका उच्चारण होगा ‘ऊ’, न कि ‘यू’।

ज-श-ल-च-र की ध्वनियों को याद रखने का सूत्र है ‘जोशीले चार‘। ‘जोशीले चार’ में वे पाँचों ध्वनियाँ हैं जिनके बाद u या ew आता है तो उच्चारण ‘ऊ’ होता है। इनके अलावा कोई और ध्वनि आए तो u और ew का उच्चारण ‘यू’ होता है। कुछ उदाहरण देख लें – Jew=जू मगर New=न्यू। Jute=जूट मगर Cute=क्यूट। Rumour=रूमर मगर Humour=ह्यूमर।

  • जब इतना जान गए हैं तो बताएँ, Sew का उच्चारण क्या होगा – सू, स्यू या कुछ और?
Categories
Mispronounced English Words

CP126: Adjust में ‘ड’ का उच्चारण नहीं होता

संजीव कुमार की एक फ़िल्म है ‘स्वर्ग-नरक’ जिसमें उन्होंने ऐसे भलेमानस का रोल किया था जो किसी से कोई बड़ा नोट लेते थे तो छुट्टे न होने के बहाना करते हुए कहते थे — ‘कोई बात नहीं, मैं एडजस्ट कर लूँगा।’ उनके इस ‘एडजस्ट’ में दो गड़बड़ियाँ थीं। एक, यह उधार कभी ‘एडजस्ट’ होता नहीं था और दो, ‘एडजस्ट’ का उनका उच्चारण ग़लत था। Adjust का सही उच्चारण है अजस्ट।

अजस्ट इसलिए कि अंग्रेज़ी में जब D के बाद J या G आता है तो D यानी ‘ड’ का उच्चारण नहीं होता। dg के मामले में आप इस बात को याद रखते हैं (जैसे Judge=जज, Fridge=फ़्रिज) और लेकिन dj के मामले में याद नहीं रखते या फिर आपके इंग्लिश टीचर ने स्कूल में आपको बताया ही नहीं। लेकिन यह बात सही है। dg साथ हों तो d का उच्चारण नहीं होगा। यक़ीन न हो तो चित्र में शब्दकोश का स्क्रीनशॉट देख लें।

  • dj वाले कुछ शब्द और उनके उच्चारण देखने के लिए आगे पढ़ें।
Categories
Mispronounced English Words

CP125: Heaven और Haven में क्या है अंतर?

आज हम बात करेंगे उन दो शब्दों की जिनकी स्पेलिंग और अर्थ अलग-अलग हैं मगर उच्चारण उच्चारण तक़रीबन एक जैसा है – हिंदी में तो उन्हें एक ही तरह से लिखा जाएगा। ये शब्द हैं – Heaven और Haven

Heaven का अर्थ तो सभी जानते हैं – स्वर्ग – एक काल्पनिक जगह जिसके बारे में आस्तिक लोग मानते हैं कि अच्छे, नेक और धर्म के अनुसार चलने वाले लोग मरने के बाद वहीं जाते हैं। दूसरे शब्द Haven का मतलब बहुत-से लोग नहीं जानते लेकिन पत्रकारिता में इसका अक्सर इस्तेमाल होता है ख़ासकर अपराधियों के लिए। जैसे Tax Haven।

Categories
Mispronounced English Words

CP124: Annihilation में भी h साइलंट है

कल मैंने Vehicle के उच्चारण के बारे में बताया था कि जिसमें h का उच्चारण नहीं किया जाता। आज ऐसे ही एक और शब्द के बारे में हम जानेंगे जो उतना अधिक प्रचलित तो नहीं है मगर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मशहूर किताब Annihilation of Caste के कारण चर्चा में रहता है। लेकिन अफ़सोस की बात है कि आंबेडकरवादी तक इस शब्द का ग़लत उच्चारण करते हैं और उसके एनिहिलेशन बोलते और लिखते हैं (देखें चित्र)।

Annihilation (संहार या विध्वंस) में भी h साइलंट है। उच्चारण होगा – अ.नाइ.इ.लेशन जिसे अ.नाई.लेशन भी बोला जा सकता है क्योंकि ‘इ’ और ‘इ’ के मिलने से उच्चारण ‘ई’ हो जाता है।

  • अब इसमें शुरुआती A का उच्चारण अ क्यों हो रहा है, ए या ऐ क्यों नहीं, यह जानने के लिए आपको स्ट्रेस और सिल्अबल का नियम नंबर 4b समझना होगा। पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक या टैप करें।
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial