Categories
Mispronounced English Words

CP123: Vehicle में ‘ह’ का उच्चारण नहीं होता

Vehicle का अर्थ सब जानते हैं – वाहन जैसे कार, बस, साइकल, बाइक आदि। लेकिन इसका सही-सही उच्चारण बहुत कम को पता है। कारण, इसमें h की ध्वनि यानी ‘ह’ का उच्चारण नहीं किया जाता। सही उच्चारण है – वीइकल, न कि वेहिकल, विहिकल या व्हीकल जैसा अधिकतर लोग बोलते हैं।

Categories
Mispronounced English Words

CP122: सारा शहर ग़लत था जो उसे लॉयन कहता था

शत्रुघ्न सिन्हा की हिट फ़िल्म ‘कालीचरण’ का एक मशहूर संवाद है – सारा शहर मुझे ‘लॉयन’ के नाम से जानता है। आज भी जब ऐक्टर अजित का ज़िक्र आता है तो यह संवाद ज़रूर याद आता है। मगर पता नहीं, कितने लोगों का ध्यान इस तरफ़ जाता है कि शेर (सिंह) के लिए अंग्रेज़ी का जो शब्द है, उसका सही उच्चारण लॉयन नहीं, लायन है। कारण, इसकी स्पेलिंग है LION न कि LOIN। लॉयन (Loin) का मतलब कुछ और होता है जो हम अंत में जानेंगे।

Lion में L और N के बीच दो स्वर हैं – i और o। यहाँ i का उच्चारण ‘आइ’ हो रहा है और o का उच्चारण हो रहा है ‘अॅ’। इस आधार पर Lion का उच्चारण होगा लाइअॅन। लेकिन चूँकि ‘इ’ के तुरंत बाद ‘अॅ’ आने पर उनमें संधि हो जाती है, इसलिए मुँह से जो उच्चारण निकलता है, वह होता है ‘य’ का (यण संधि – इ+अ=य)। ऐसे में Lion का उच्चारण हो जाता है लायन।

Lion की तरह कुछ और शब्द भी ग़लत बोले जाते हैं। कौनसे हैं वे शब्द, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

206. मुक़दमा या मुक़द्दमा? रद या रद्द? हद या हद्द?

कुछ लोग मुक़दमा बोलते हैं तो कुछ मुक़द्दमा। इसी तरह कुछ लोगों को रद बोलना सही लगता है तो कुछ को रद्द। हद और हद्द के मामले में भी यही दुविधा है। इन सिंगल और डबल ‘द’ की समस्या सभी के सामने आती है। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे कि इन तमाम शब्दों में कौनसा रूप सही है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP121: Dais का उच्चारण डायस नहीं, डेस या डेइस

Dais उस मंच को कहते हैं जो किसी सभागार के फ़र्श से कुछ ऊँचाई पर बना होता है और जहाँ विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं आदि को बिठाया जाता है। इसकी स्पेलिंग में मौजूद ai को ia समझकर (Dias) कई लोग इसे डायस बोलते हैं। इसका सही उच्चारण है डेस या डेइस। 

यहाँ मैं याद दिला दूँ कि अंग्रेज़ी में ai का उच्चारण अधिकतर मामलों में ‘ए’ होता है, ‘ऐ’ नहीं। इसीलिए Faith का उच्चारण होगा फ़ेथ, न कि फ़ैथ, Chain का उच्चारण होगा चेन, न कि चैन। एक और बात समझने की है कि AI का ए E वाले ए उच्चारण (Pet=पेट, Men=मेन) से थोड़ा लंबा होता है। इसे हम फ़ेऽथ और चेऽन से समझ सकते हैं।

Categories
Mispronounced English Words

CP120: Balloon का सही उच्चारण बैलून नहीं, बलून

पिछली बार मैंने Saloon शब्द के अर्थ और उच्चारण पर चर्चा की थी। आज का शब्द भी Saloon से मिलता-जुलता है – स्पेलिंग में और उच्चारण में भी हालाँकि इसमें एक L अधिक है। शब्द है Balloon। इसे भी लोग सैलून की तरह बैलून कहते हैं और इसका भी सही उच्चारण सलून की तरह बलून है।

कारण वही – अंग्रेज़ी में दो भारी स्वर (आ,ऑ, ई, ऊ आदि) अमूमन एकसाथ नहीं आते। चूँकि Loon (oo) का उच्चारण लून (ऊ) हो रहा है सो Bal में मौजूद स्वर (a) का उच्चारण हलका होगा – अॅ। पूरा शब्द बोला जाएगा – बलून

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial