Categories
Mispronounced English Words

CP34: Economy का उच्चारण इकॉनॉमी नहीं है

Economy का उच्चारण इकॉनॉमी नहीं होता, इकॉनमी होता है। इसी तरह फ़टॉग्रफ़ी (Photography), अस्ट्रॉलजी (Astrology), अनैटमी (Anatomy)। इन सबमें ग्राफ़ी, लॉजी या टॉमी नहीं है, ग्रफ़ी, लजी और टमी है। यह सब स्ट्रेस के रूल नंबर 6 के कारण हो रहा है। यह रूल y से अंत होने वाले सफ़िक्स के बारे में है। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP33: Petrol नहीं पेट्रोल, न Patrol को कहें पैट्रोल

Petrol और Patrol – दो ऐसे शब्द हैं जिनका उच्चारण अक्सर ग़लत किया जाता है।Petrol जो एक तरह का ईंधन है, उसका अंग्रेज़ी में सही उच्चारण है पेट्रल, न कि पेट्रोल। दूसरे शब्द Patrol का मतलब है – गश्त लगाना हालाँकि इसका संज्ञा के रूप में भी इस्तेमाल होता है। दोनों में एक ही उच्चारण होगा – पट्रोल, न कि पैट्रोल।

Categories
Mispronounced English Words

CP32: पहली पारी यानी पहली इनिंग्ज़, न कि इनिंग

क्रिकेट (अंग्रेज़ी में सही उच्चारण क्रिकिट) में पारी को In.nings (इनिंग्ज़) कहते हैं, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन यह शब्द बहुवचन में ही नहीं, एकवचन में भी इस्तेमाल होता है। यानी यदि एक पारी होगी तो उसे भी इनिंग्ज़ ही कहेंगे, इनिंग नहीं।

  • कई लोग पहली या दूसरी इनिंग बोलते हैं जो कि ग़लत है। सही प्रयोग है — पहली इनिंग्ज़, दूसरी इनिंग्ज़ या दोनों इनिंग्ज़। हाँ, बेसबॉल आदि कुछ खेलों में इनिंग शब्द प्रचलित है। Innings का उच्चारण इनिंग्ज़ क्यों है, इनिंग्स क्यों नहीं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP31: ये हसबैंड-हसबेंड क्या है, ये हसबैंड-हसबेंड!

Husband अर्थात पति को भारत में अधिकतर लोग हसबेंड कहते हैं। यहाँ तक कि फ़िल्मी गानों में भी गायक-गायिका हसबेंड ही बोलते हैं। कुछ लोग band का उच्चारण बैंड भी कर देते हैं। मगर इसका सही उच्चारण है हज़बंड।

  • कारण दो हैं। पहला – S के बाद B हो तो उसका उच्चारण होता है ज़, न कि स। दूसरा, band आख़िर में है सो स्ट्रेस के पहले और दूसरे नियम के अनुसार इसका उच्चारण होगा बंड, न कि बेंड या बैंड। इस विषय में और जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

196. निर्दलीय का बहुवचन : निर्दलीयों या निर्दलियों?

जो उम्मीदवार, विधायक या सांसद किसी दल से जुड़ा हुआ न हो, उसे निर्दलीय कहते हैं। अब प्रश्न यही है कि इस निर्दलीय का बहुवचन क्या होगा – निर्दलीयों या निर्दलियों। कुछ लोग निर्दलीयों लिखते हैं, कुछ निर्दलियों। सही है ‘निर्दलीयों’ लेकिन कभी-कभी ‘निर्दलियों’ भी सही हो सकता है। कब और क्यों, यही जानेंगे आज की चर्चा में।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial