Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

27. क्या आपने वाल्मीकि रामायण पढ़ा है…पढ़ी है?

मैंने वाल्मीकि रामायण पढ़ा है। क्या आपको पिछले वाक्य में कोई ग़लती नज़र आ रही है? आप शायद कहें कि हाँ, ‘पढ़ा’ है नहीं, ‘पढ़ी’ है होना चाहिए था, क्योंकि रामायण स्त्रीलिंग है। मान लेते हैं। फिर रामचरितमानस क्या है? क्या वह भी स्त्रीलिंग है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

26. विहंगम दृश्य पाने के लिए आपको चिड़िया बनना होगा

‘विहंगम दृश्य’ का बहुत ही कम इस्तेमाल होता है और जब होता है तो ग़लत अर्थ में। जब भी कहीं कोई सुंदर दृश्य दिखता है, लोग कह देते हैं, बड़ा विहंगम दृश्य था। लेकिन यह सही नहीं है। विहंगम दृश्य का अर्थ है ऊपर (आसमान) से देखा गया नज़ारा क्योंकि विहंग का अर्थ है पक्षी। इस विषय में और जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

25. सपने दिखाने में ‘महारत’, वादाख़िलाफ़ी इनकी आदत

हमारे देश के नेताओं को झूठे वादे करने में… महारथ हासिल है या महारत हासिल है? जब यह सवाल फ़ेसबुक पर पूछा गया तो 68% ने महारत और 32% ने महारथ पर वोट किया। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

24. मुक़दमा का बहुवचन मुक़दमे होगा या मुक़दमें?

मुक़दमा एकवचन है। अगर इसे बहुवचन में लिखा जाए तो मुक़दमे होगा या मुक़दमें? यह सवाल जब मैंने फ़ेसबुक पर पूछा तो 69% ने कहा – मुक़दमे होगा यानी ‘मे’ पर बिंदी नहीं लगेगी। 31% ने कहा, मुक़दमें होगा यानी बिंदी लगेगी। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

23. हज़ार के लिए संस्कृत का शब्द सहस्र है या सहस्त्र?

हज़ार के लिए संस्कृत का जो शब्द है, उसे कैसे बोलते या लिखते हैं – सहस्र या सहस्त्र? शब्द के अंत में त्र (त्+र) है या स्र (स्+र)? जब मैंने यही सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो 55% ने कहा सहस्त्र यानी अंत में त्र है। 45% ने कहा, अंत में स्र है। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial