Police को हिंदी में पुलिस कहते हैं मगर अंग्रेज़ी में उसका उच्चारण है पलीस। यह शब्द ओल्ड फ़्रेंच के Policie (अंग्रेज़ी में Policy) से बना है जिसका अर्थ है नागरिक प्रशासन।
Mispronounced English Words में आप उन शब्दों के बारे में जानेंगे जिनका आम तौर पर भारत में ग़लत उच्चारण किया जाता है। यहाँ न केवल सही उच्चारण बताया जाएगा बल्कि कुछ नियम भी बताए जाएँगे जिनसे उस उच्चारण को याद रखना आसान हो।
Police को हिंदी में पुलिस कहते हैं मगर अंग्रेज़ी में उसका उच्चारण है पलीस। यह शब्द ओल्ड फ़्रेंच के Policie (अंग्रेज़ी में Policy) से बना है जिसका अर्थ है नागरिक प्रशासन।
Dengue शब्द अंग्रेज़ी का अपना शब्द नहीं है। यह वेस्ट इंडीज़ में प्रचलित स्पैनिश भाषा से आया है। यह बीमारी सबसे पहले पूर्वी अफ़्रीका में फैली जहाँ स्वाहीली भाषा में इसका नाम था डिंगा। जब यह बीमारी 1827 में वेस्ट इंडीज़ पहुँची तो उसका नाम Dengue हो गया। अंग्रेज़ी में इसे डेंगी कहते हैं।
हिंदी में इसे डेंगू ही बोला जाता है। अगर आप हिंदी में बात करते हुए डेंगी बोलेंगे तो शायद कोई समझे ही नहीं। इसलिए जब तक हिंदी में डेंगी स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक हिंदी में डेंगू बोलें और अगर कहीं अंग्रेज़ी में बातचीत कर रहे हों तो डेंगी बोलें।
Switzerland अंग्रेज़ी नाम है उस देश का जिसके अपने तीन-तीन नाम हैं। कारण, स्विट्सरलैंड में कई मूल के लोग रहते हैं और कई भाषाएँ चलती हैं – जर्मन में इसका नाम है – Schweiz (श्वाइट्स), इटैलियन में Svizzera (ज़्वित्सेरा) और फ़्रेंच में Suisse स्वीस। हमने इसकी अंग्रेज़ी स्पेलिंग के आधार पर हिंदी में इसे स्विट्ज़रलैंड बोलना और लिखना शुरू कर दिया। लेकिन Switzerland में z का उच्चारण ‘ज़’ नहीं, ‘स’ है। क्यों, यह हम जानने के लिए आगे पढ़ें।
हिंदी मीडिया क्रिकेट से जुड़े दो शब्दों को ग़लत लिखता है। एक है Trophy और दूसरा है Bowler। अधिकतर हिंदी अख़बारों और वेबसाइटों में Trophy को ट्रॉफ़ी लिखा जाता है। वह शायद समझता है कि जैसे Toffee का उच्चारण टॉफ़ी होता है, वैसे ही Trophy का भी ट्रॉफ़ी ही होता होगा। लेकिन सही उच्चारण है ट्रोफ़ी।
यह वैसी ही ग़लती है जैसे कि Bowler (गेंदबाज़) को बॉलर लिखना। सही है बोलर। कारण, शब्द Bowler है, न कि Baller। यदि शब्द Baller होता तब तो बॉलर लिखना सही होता। मगर Bowler को बॉलर कैसे लिखा जा सकता है?
आप शायद जानते होंगे कि Bowl का उच्चारण है बोल। Clean Bowled को भी क्लीन बोल्ड ही कहा जाता है। इसलिए Bowler का उच्चारण भी होगा बोलर।
Potato (आलू) और Tomato (टमाटर) की स्पेलिंग का पैटर्न एक जैसा है। एक के आरंभ में Pot है, दूसरे में Tom है। अंत में दोनों के ato है। इस लिहाज़ से कोई भी सोच सकता है कि दोनों का उच्चारण भी एक जैसा होता होगा। यही सोचकर लोग इन्हें पोटेटो और टोमेटो बोलते हैं जो कि ग़लत हैं।
Potato का उच्चारण होगा पटेटो और Tomato का उच्चारण होगा टमाटो। हालाँकि अमेरिकी अंग्रेज़ी में इसे टमेटो ही कहते हैं।