Categories
Mispronounced English Words

CP67: Sword का सही उच्चारण है सॉर्ड, न कि स्वॉर्ड

Sword का मतलब तो आपको मालूम ही होगा – तलवार या कटार। इसमें w का उच्चारण नहीं होता। अगर ब्रिटिश तरीक़े से बोलेंगे तो इसका उच्चारण होगा सॉऽड और भारतीय या अमेरिकी शैली में बोलेंगे तो उच्चारण होगा सॉर्ड। मगर स्वॉर्ड या स्वोर्ड बोलना तो बिल्कुल ग़लत है।

Categories
Mispronounced English Words

CP66: Domestic का उच्चारण डोमेस्टिक नहीं है

Do.mes.tic का उच्चारण डमेस्टिक होता है, न कि डोमेस्टिक। स्ट्रेस के नियम 4b के अनुसार –ic से अंत होने वाले शब्दों में स्ट्रेस –ic से पहले वाले सिल्अबल पर पड़ता है, इसलिए mes का उच्चारण यहाँ भारी यानी हो रहा है और उससे पहले वाले सिल्अबल Do का उच्चारण हलका यानी छोटा अॅ हो रहा है।

  • स्ट्रेस का चौथा (ख) नियम i और u से शुरू होने वाले सफ़िक्सों जैसे –ian, –ious, –ual आदि के बारे में है। इसे जानने के बाद आप i और u से शुरू होने वाले सफ़िक्सों वाले शब्दों का उच्चारण आसानी से याद रख सकते हैं। पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें।
Categories
Mispronounced English Words

CP65: Certain में tain का उच्चारण ‘टेन’ नहीं, ‘टन’

अंग्रेज़ी में Cer.tain का मतलब होता है तय, निश्चित। इसके अंत में जब ty लगा देते हैं तो बनता है Cer.tain.ty और अर्थ हो जाता है निश्चितता। इन दोनों से पहले Un लगा देते हैं तो हो जाता है Un.cer.tain (अनिश्चित) और Un.cer.tain.ty (अनिश्चितता)। अधिकतर लोग इन शब्दों का मतलब तो समझते हैं लेकिन उनका उच्चारण ग़लत करते हैं। इन शब्दों में आए tain का उच्चारण टेन नहीं, टन है। क्यों, यह जानने के लिए आगे पढे़ं।

Categories
Mispronounced English Words

CP64: Flour, Flower का एक उच्चारण – फ़्लावर

आटे के लिए अंग्रेज़ी में शब्द है F-L-O-U-R लेकिन हम उसे केवल मैदे के अर्थ में इस्तेमाल करते हैं। साथ ही हम उसे फ़्लॉर या फ़्लोर बोलते हैं, कुछ-कुछ Floor (फ़र्श) के उच्चारण की तरह क्योंकि हम समझते हैं कि F-O-U-R=फ़ॉर तो F-L-O-U-R=फ़्लॉर। लेकिन F-L-O-U-R का उच्चारण Floor जैसा नहीं, Flower जैसा है। क्यों है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP63: Swallow का उच्चारण स्वैलो नहीं, स्वॉलो

Swallow के दो अर्थ हैं – 1. निगलना और 2. अबाबील – एक तरह की चिड़िया। हम इसका उच्चारण स्वैलो करते हैं। क्यों करते हैं? क्योंकि इससे मिलती-जुलती स्पेलिंग वाले शब्दों में a का यही उच्चारण होता है – । मसलन Arrow (ऐरो), Fallow (फ़ैलो), Marrow (मैरो), Narrow (नैरो), Shadow (शैडो), Sparrow (स्पैरो), Shallow (शैलो) आदि। सो हमें लगता है कि Swallow का उच्चारण भी यही होगा।

मगर यह है नहीं। Swallow का उच्चारण है स्वॉलो। क्यों है, इसका कारण मुझे मालूम नहीं लेकिन एक अनुमान है। आम तौर पर W के बाद जब a आता है तो उसका उच्चारण होता है। नीचे कुछ उदाहरण देखें।

  • Water=वॉटर
  • Watt=वॉट
  • Watch=वॉच
  • Was=वॉज़
  • Wad=वॉड
  • Wall=वॉल
  • War=वॉर
  • Walk=वॉक
  • Warn=वॉर्न

हो सकता है, इसी कारण Swallow का उच्चारण स्वैलो न होकर स्वॉलो है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial