Categories
Mispronounced English Words

CP62: Pro कब होगा ‘प्रो’ या ‘प्रॉ’ और कब होगा ‘प्र’?

अक्सर Pro के उच्चारण पर लोगों को भ्रम होता है कि कहाँ इसका उच्चारण ‘प्रो’ या ‘प्रॉ’ होगा और कहाँ ‘प्र’। लेकिन इसका पता लगाना आसान है अगर हमें स्ट्रेस के नियम मालूम हों। अगर Pro स्ट्रेस वाली जगह में हो तो उसका उच्चारण होगा ‘प्रो‘ या ‘प्रॉ‘। अगर वह बिना स्ट्रेस वाली जगह में हो तो उसका उच्चारण ‘प्र‘ होगा। अब आपको केवल यह पता लगाना है कि Pro स्ट्रेस वाली जगह पर है या नहीं और इसमें हमारी मदद करते हैं स्ट्रेस के सात नियम।

Categories
Mispronounced English Words

CP61: Sample का सही उच्चारण सैंपल नहीं,साम्पल

Sample का अर्थ तो आप जानते ही होंगे – नमूना। लेकिन क्या इसका सही उच्चारण भी जानते हैं? क्या कहा – सैंपल। जी हाँ, अधिकतर लोग यही बोलते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन नहीं। वे इसे ‘साम्पल’ कहते हैं। क्यों? क्योंकि ब्रिटिश अंग्रेज़ी में इसका उच्चारण साम्पल ही है, ‘सैंपल’ नहीं।

  • वैसे अमेरिकी अंग्रेज़ी में इसे ‘सैंपल’ ही कहते हैं। सो अब यह आपके ऊपर है कि Sample को ब्रिटिश इंग्लिश के हिसाब से ‘साम्पल’ बोलें या अमेरिकी इंग्लिश के हिसाब से ‘सैंपल’। लेकिन ध्यान रखिएगा, अगर अमेरिकी हिसाब से बोलना शुरू किया तो Dance को (डांस के बजाय) डैंस और Can’t को (कान्ट के बजाय) कैंट कहना भी शुरू करना पड़ेगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP60: Record=रेकॉर्ड या रिकॉर्ड या दोनों?

Record का उच्चारण रिकॉर्ड होगा या रेकॉर्ड? इसका पता हम स्ट्रेस के नियम से लगाएँगे। पहले पता करना होगा कि Record में कितने सिल्अबल (हिस्से) हैं। इसके लिए आप शब्द में स्वर गिनिए। इसमें दो स्वर हैं – e और o, इसलिए इसके दो सिल्अबल (यानी हिस्से) बनेंगे। अब इन अलग-अलग सिल्अबल (शब्दों के हिस्से) पर स्ट्रेस पड़ने से Record के उच्चारण में क्या अंतर आएगा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP59: Examination का उच्चारण ख़ुद पता लगाएँ

Ex के चार उच्चारण हो सकते हैं – एक्स/इक्स/एग्ज़/इग्ज़। इस हिसाब से Ex.am.i.na.tion के चार उच्चारण संभव हैं – 1. इग्ज़ैमिनेशन 2. एग्ज़ैमिनेशन 3. इक्सैमिनेशन 4. एक्सैमिनेशन। अब हम बिना शब्दकोश देखे दो नियमों के आधार पर इस शब्द के सही उच्चारण का पता कैसे लगा सकते हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP58: V के ‘व़’ और W के ‘व’ में क्या अंतर है?

V और W दोनों का उच्चारण ‘व’ होता है लेकिन इन दोनों ‘व’ में अंतर है। V का ‘व़’ बोलते समय हमारे ऊपर के दाँत नीचे के होंठ को छूते हैं जबकि W का ‘व’ बोलते समय हमारे दोनों होंठ गोल हो जाते हैं। ऊपर के चित्र में इस अंतर को दर्शाया गया है।

  • इस विषय में और जानने और विडियो में दोनों ‘व’ के उच्चारण में अंतर को सुनने के लिए पढ़ें EC41
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial