Categories
English Class

EC6 : बीच में हो i तो इ (Sit), अंत में हो e तो आइ (Site)

आपके पास मोबाइल फ़ोन है न? उसमें सिम भी होगा! तो बस Sim की स्पेलिंग याद रखिए और CiC जैसे शब्दों के उच्चारण का नियम जान लीजिए। Sim में शुरू में S यानी कॉन्सनंट और आख़िर में M, वह भी कॉन्सनंट। बीच में है i जिसका उच्चारण हो रहा है इ। तो बस, जहाँ देखें कि i दो कॉन्सनंट के बीच बैठा हुआ है, उसका उच्चारण करें इ। SIM.ple! विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC5 : General=जेनरल, न कि जनरल… मगर क्यों?

जिस तरह a के बारे में नियम है कि वह यदि दो कॉन्सनंट के बीच में होगा तो उसका उच्चारण ऐ होगा (पढ़ें : पिछली क्लास), उसी तरह e के बारे में नियम है कि यदि वह दो कॉन्सनंट के बीच होगा तो उसका उच्चारण ए होगा। लेकिन यदि उसी शब्द के अंत में एक और e आ गया तो पहले वाले e का उच्चारण हो जाएगा – ई और दूसरा e तो साइलंट ही रहेगा। जैसे Gen का उच्चारण होता है जेन लेकिन Gene का हो जाएगा जीन। इसके बारे में और विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC4 : क्या आप नाश्ते में साँप खाना चाहेंगे?

क्या आप नाश्ते के तौर पर साँप खाते हैं? आप चौंकेंगे कि कैसा वाहियात सवाल है। लेकिन यह सच हो सकता है। सच न भी हो तो भी सामने वाला तो यही समझेगा जब आप कहेंगे कि आप शाम के थोड़ा स्नेक्स लेते हैं (कहना चाहिए था स्नैक्स)। इसी तरह यदि आपने अपने पिताश्री को डेड कह दिया तो बेचारे जीते-जी स्वर्गवासी घोषित हो जाएँगे (कहना चाहिए था डैड)। तो अंग्रेज़ी में कहाँ a का उच्चारण ‘ए’ होता है और कहाँ ‘ऐ’, इस क्लास में इसी पर चर्चा की गई है।

Categories
English Class

EC3: CV से पता लगाएँ किसी शब्द का उच्चारण

जिस तरह कोई CV देखकर आप किसी व्यक्ति के बारे में बहुत-कुछ जान सकते हैं, उसी तरह शब्दों में मौजूद CV देखकर आप उनके उच्चारण के बारे में काफ़ी-कुछ अंदाज़ा लगा सकते हैं। अंग्रेज़ी शब्दों के उच्चारण के मामले में यह CV क्या है, और वह क्या-क्या जानकारी देता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC2 : कौन हैं अंग्रेज़ी के पाँच पांडव और छठा कुंतीपुत्र?

हिंदी में जो स्वर हैं, उनका एक जैसा उच्चारण होता है जैसे ‘आ’ का हमेशा ‘आ’ ही उच्चारण होगा चाहे वह ‘आम’ में हो या ‘भाषा’ में। लेकिन अंग्रेज़ी के एक ही स्वर का उच्चारण अलग-अलग जगह अलग-अलग हो सकता है। जैसे A का उच्चारण कहीं ए, कहीं ऐ, कहीं आ और कहीं अ होता है। परंतु इसके भी नियम हैं कि कहाँ उसका क्या उच्चारण होगा। आज की क्लास में हम अंग्रेज़ी के स्वरों के बारे में जानेंगे जिन्हें Vowels कहते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial