Categories
Mispronounced English Words

CP15 : Wednesday का सही उच्चारण

WEDNESDAY (बुधवार) में d भी साइलंट है और e भी। यानी उच्चारण की दृष्टि से इसे यूँ पढ़ा जाएगा – WEDNESDAY (वेंज़्डे). इसका एक उच्चारण वेंज़्डी भी है।

Categories
Mispronounced English Words

CP14: Heroine का सही उच्चारण हेरोइन है

Heroine (नायिका, वीरांगना) का सही उच्चारण है हेरोइन। Heroin (एक नशीला पदार्थ) जिसके अंत में e नहीं है, उसका भी यही उच्चारण है – हेरोइन।

Categories
Mispronounced English Words

CP13: Clerk का सही उच्चारण क्लर्क नहीं, क्लार्क

Clerk को हम क्लर्क बोलते हैं। लेकिन ब्रिटिश अंग्रेज़ी में उसका सही उच्चारण है क्लार्क। वैसे अमेरिकी अंग्रेज़ी में उसे क्लर्क ही कहते हैं।

Categories
Mispronounced English Words

CP12: Sugar का सही उच्चारण सुगर नहीं, शुगर है

Sugar अंग्रेज़ी के उन गिनेचुने शब्दों में है जहाँ शुरुआती S का उच्चारण स नहीं, श होता है, वैसे ही जैसे Sure का उच्चारण शुअर या शॉर होता है।

  • अब जब आप Sugar का उच्चारण जान गए हैं तो बताएँ कि Sugarcane (गन्ना) का उच्चारण क्या होगा? सुगरकेन या शुगरकेन?
Categories
Mispronounced English Words

CP11: Heart का उच्चारण हर्ट नहीं, हार्ट है

बचपन से हम Earth का उच्चारण सुनते आए हैं – अर्थ। इसी तरह Heard का उच्चारण सुनते आए हैं – हर्ड। ऐसे में जब हमारे सामने Heart आता है तो हममें से कई साथी समझते हैं कि इसका उच्चारण भी हर्ट ही होता होगा। लेकिन यह हर्ट नहीं, हार्ट है। अगर अंग्रेज़ों की तरह सही उच्चारण करना चाहें तो होगा – हाऽट। यानी र् साइलंट और हा के ‘आ’ की ध्वनि थोड़ी लंबी ताकि वह हिंदी का हाट न लगे।

अंग्रेज़ी में R जब शुरू में रहता है तो उसका उच्चारण होता है। जब अंत में होता है तो नहीं होता। और जब बीच में रहता है तो कभी होता है, कभी नहीं होता।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial