Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

192. शाम का वक़्त यानी सायंकाल या सांयकाल?

कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो बोलचाल में कम इस्तेमाल होते हैं मगर लिखने में उनका प्रयोग होता है। आज की चर्चा एक ऐसे ही एक शब्द के बारे में है जो संस्कृत से आया है और जिसका अर्थ है शाम का वक़्त। कुछ लोग इसे सायंकाल लिखते हैं और कुछ लोग सांयकाल। यानी कुछ लोग ‘सा’ पर बिंदी लगाते हैं तो कुछ लोग ‘य’ पर। आख़िर सही क्या है, इसी पर है आज की चर्चा। साथ ही इसके उच्चारण पर भी की गई है बात की गई है। रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP2: Quota का सही उच्चारण कोटा नहीं है

Quota का मतलब तो जानते होंगे आप। लेकिन इसके उच्चारण को लेकर भारत में बहुत भ्रम है। अधिकतर लोग इसे कोटा बोलते हैं मगर इसका सही उच्चारण कुछ और है। क्या है Quota का सही उच्चारण, यह जानने के लिए साथ का विडियो देखें या आगे पढ़ें।

Quota का सही उच्चारण है क्वोटा

आप जानते होंगे कि Q का उच्चारण कहीं ‘क’ होता है और कहीं ‘क्व’। कहाँ Q का उच्चारण ‘क’ होगा और कहाँ ‘क्व’, इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें EC31 : अंग्रेज़ी में कहता है ‘Q’, आइ लव़ ‘U’

Categories
Mispronounced English Words

CP1: Ghost का उच्चारण है गोस्ट, न कि घोस्ट

अंग्रेज़ी में Gh का उच्चारण घ नहीं, ग होता है। अंग्रेज़ी में ख, घ, छ, झ, ठ, ढ, ध और भ की महाप्राण ध्वनियाँ नहीं हैं। इसलिए ऐसे शब्दों का निकटतम अल्पप्राण उच्चारण होता है। जैसे GH का ग, KH का क। अंग्रेज़ी का थ़ (TH) और फ़ (F/PH) भी हिंदी से भिन्न है।

इस विषय में और जानकारी के लिए पढ़ें EC28 : Gh का उच्चारण क्यों होता है ‘ग’?

Categories
एकला चलो

ख़ुद को कैसे माफ़ करूँ?

हाल ही में एक किताब पढ़ी – Tuesdays with Morrie. मॉरी एक बुज़ुर्ग टीचर हैं जिन्हें ऐसी बीमारी हुई है कि उनकी मौत निश्चित है। ऐसे में उनका एक पुराना छात्र हर मंगलवार को उनके पास आता है और ज़िदगी के उनके अनुभवों के बारे में ज्ञान लेता है। हर हफ़्ते एक नया टॉपिक होता है। एक हफ़्ते मोरी उससे क्षमा के बारे में बात करते हैं और कहते हैं, मरने से पहले ख़ुद को माफ़ करो और फिर बाक़ी सबको।

लेकिन क्या ख़ुद को माफ़ करना इतना आसान है?

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

191. ‘नरो वा कुंजरो’ का ज़िक्र महाभारत में नहीं तो कहाँ है?

‘नरो वा कुंजरो’ – यह वाक्य कभी सुना है? याद कीजिए। चलिए, कुछ क्लू दे देता हूँ। युधिष्ठिर, अश्वत्थामा, हाथी, द्रोणाचार्य? कुछ याद आया? चलिए, बता देता हूँ – महाभारत में जब युधिष्ठिर द्रोणाचार्य को उनके बेटे अश्वत्थामा के मारे जाने की झूठी सूचना देते हैं और कहते हैं – अश्वत्थामा हत इति (अश्वत्थामा मारा गया) तो उसके ठीक बाद कहते हैं – नरो वा कुंजरो। सही? या ग़लत? इस विषय में एक चौंकाने वाली जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial