Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

136. ‘मुंडन’ से मूँड़ना तो ‘ढुंढन’ से – ढूँढ़ना या ढूँढना?

ढूँढ़ना और ढूँढना में क्या सही है – एक ऐसा सवाल है जिससे मैं अपने करियर के आरंभ से जूझता रहा हूँ। शब्दकोश में था ‘ढूँढ़ना’ मगर मुझे लगता था कि ढूँढना ही सही होना चाहिए। मैं तब थोड़ा बाग़ी क़िस्म का था सो कोशकारों को अंतिम जज नहीं मानता था। अगर उन दिनों किसी ने मुझे ‘ढ़’ और ‘ड़’ का नियम समझा दिया होता तो शायद मैंने बहुत पहले से ढूँढ़ना लिखना शुरू कर दिया होता। आइए, जानते हैं कि शब्दकोश क्यों ढूँढ़ना को सही और ढूँढना को ग़लत बताते हैं।

Categories
English Class

EC46: A, E, I, O और U का उच्चारण कब होता है ॲ?

पिछली क्लास में हमने जाना कि Man.age.ment का उच्चारण मैनेजमेंट नहीं, मैनिजमॅन्ट होता है। यानी जिस Ment का Men.tal में मेंट उच्चारण होता है, उसी का उच्चारण Man.age.ment में मॅन्ट हो गया। और यह इसलिए कि Men.tal में वह उस सिल्ॲबॅल (शब्दांश) का हिस्सा है जिसपर स्ट्रेस है और Man.age.ment में वह उस सिल्ॲबॅल का हिस्सा है जिसपर स्ट्रेस नहीं है। यानी किसी सिल्ॲबॅल में मौजूद व़ावल का उच्चारण इस बात पर निर्भर करता है कि वह स्ट्रेस वाले सिल्ॲबॅल का हिस्सा है या नहीं।

Categories
English Class

EC45: रौबीले अमरीश पुरी और मिमियाते ऋषि कपूर

पुरानी फ़िल्म ‘नसीब अपना-अपना’ आपने देखी होगी। इसमें ऋषि कपूर ने एक ऐसे बेटे का रोल निभाया है जिसकी अपने पिता अमरीश पुरी के सामने बोलती बंद हो जाती है। शब्दों में भी ऐसा ही होता है। जैसा कि पिछली क्लास में हमने जाना, दो से ज़्यादा सिल्ॲबॅल वाले शब्दों में कोई एक सिल्ॲबॅल होता है जिसपर ज़्यादा ज़ोर यानी स्ट्रेस दिया जाता है। इसे अमरीश पुरी समझें। इस अमरीश पुरी के सामने उसके दाएँ या बाएँ वाले  सिल्ॲबॅल ऋषि कपूर बन जाते हैं और अपनी वास्तविक बोली भूलकर मिमियाने लगते हैं। अब मिमियाने का असर क्या होता है, यह हम नीचे कुछ उदाहरणों से समझेंगे।

Categories
English Class

EC44: सिल्ॲबॅल  क्या है? पा…नी की तरह आसाँ है!

अंग्रेज़ी शब्दों के उच्चारण नियम सीखने के दो चरण हैं। पहले चरण में हमने यह जाना कि कहाँ किस स्वर का क्या उच्चारण होता है। मसलन मैंने आपको CVC के नियम बताए और बताया कि A जब दो कॉन्सनंट के बीच होता है तो उसका उच्चारण ‘ऐ’ होता है जैसे Man=मैन। इसी तरह बाक़ी स्वरों के बारे में भी बताया। लेकिन कई बार इन्हीं शब्दों का उच्चारण नियमों के विपरीत होता है। मसलन Man का उच्चारण Bats.man में मैन नहीं, मन होता है – बैट्समन। यही बात और भी शब्दों के साथ है। ऐसा कब और क्यों होता है, आज से हम यही समझने का काम शुरू कर रहे हैं। यानी आज से हम अंग्रेज़ी उच्चारण के दूसरे और अंतिम चरण की शुरुआत कर रहे हैं।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

135. चित्त, चित् और चित में किसका मतलब मन है?

चित्त, चित् और चित। ये तीनों मिलते-जुलते शब्द हैं और कई बार भ्रम हो जाता है कि किसका क्या अर्थ है। हिंदी में इनका प्रयोग दो तरह के अर्थों के लिए किया जाता है। एक, मन और दूसरा कुश्ती में पीठ के बल लेटना या लिटाना। तो फिर तीसरे शब्द का अर्थ क्या है?आज की यह क्लास इन्हीं तीन शब्दों के बारे में है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial