स्ट्रेस पर तीन नियम जानने के बाद आज हम चौथा नियम जानेंगे कि सफ़िक्स कैसे किसी शब्द का उच्चारण तय करते हैं। सफ़िक्स यानी वे दुमछल्ले जो शब्द के पीछे लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं। जैसे Art (कला) के अंत में -ist लगाया तो हो गया Art.ist (कलाकार)। इसी तरह Farm (खेत) के अंत में -er लगाया तो हो गया Farm.er (किसान)। यहाँ -ist और -er सफ़िक्स (प्रत्यय) हैं। इन्हीं की तरह -sion और -tion भी सफ़िक्स हैं, जिनके बारे में आज हम चर्चा करेंगे कि कैसे वे शब्द के उच्चारण पर असर डालते हैं।
![](https://aalimsirkiclass.com/wp-content/uploads/2021/10/Feature-image-EC52.png)