Categories
English Class

EC12 : जब ख़त्म हो गई ‘सास’ तो भाभी क्यों हुईं उदास?

EC 10 में हमने जाना कि कब अंग्रेज़ी में a का उच्चारण ऑ होता है और कब आ। आज की क्लास में हम जानेंगे कि जब au और aw साथ आते हैं तो उनका उच्चारण क्या होता है। मसलन Caught और Draw जैसे शब्द जिनका इस्तेमाल क्रिकेट में ख़ूब होता है। इस क्लास के शुरू में क़रीब ढाई मिनट का एक व़िडियो भी है जिससे आप au और aw का उच्चारण सुन भी सकते हैं और उसके नियम भी समझ सकते हैं।

Categories
English Class

EC10 : WaWL और aFSR से जानें – कहाँ ऑ, कहाँ आ?

भारत में ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि A के दो उच्चारण ही होते हैं — ए या आ, जबकि हक़ीक़त यह है कि A के  6 उच्चारण हो सकते हैं — अ, आ, ए, ऐ, ऑ और इ भी। इनमें से ए, ऐ वाले उच्चारणों के बारे में हम EC4 में पढ़ चुके हैं। इस क्लास में हम आ और ऑ के उच्चारण पर बात करेंगे और यह भी जानेंगे कि क्या ऐसा कोई फ़ॉर्म्युला है जिससे पता चले कि हम कहाँ आ का उच्चारण करें और कहाँ ऑ का।

Categories
English Class

EC9 : जो बोले i, वही बोले y, क्योंकि दोनों हैं भाई

पिछली पाँच क्लासों में हमने इंग्लिश के पाँच मुख्य व़ावल — A, E, I, O और U — जो पाँच पांडवों की तरह हैं — उनके बारे में पढ़ा कि यदि वे दो या दो से अधिक कॉन्सनंट के बीच में हों तो उनका उच्चारण क्या होगा और यह भी कि यदि दूसरे कॉन्सनंट के बाद e या y हो तो उस व़ावल के उच्चारण पर क्या फ़र्क़ पड़ेगा। आज हम छठे पांडव… सॉरी व़ावल के बारे में बात करेंगे जो कि कर्ण की ही तरह आधा व़ावल है और आधा कॉन्सनंट। यानी आज हम Y के बारे में जानेंगे।

Categories
English Class

EC8 : U का उच्चारण कब अ करेंगे और कब ऊ या यू?

अंग्रेज़ी उच्चारण की जटिलता के बारे में जब किसी को शिकायत करनी होती है तो वह But (बट) और Put (पुट) के उदाहरण देता है जिसमें एक में u का उच्चारण अ है जबकि दूसरे में उ। हिंदी मूवी ‘चुपके-चुपके’ में धर्मेंद्र ओमप्रकाश के सामने यही मुद्दा उठाते हुए अंग्रेज़ी को अवैज्ञानिक भाषा बताते हैं। लेकिन अंग्रेज़ी उतनी भी अवैज्ञानिक नहीं है। इसमें भी नियम हैं जो हम पिछली क्लासों में पढ़ चुके हैं। आज हम जानेंगे कि अंग्रेज़ी में u का उच्चारण कहाँ अ और कहाँ ऊ (यू) होगा। रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC7 : अरे O सांभा, इस O के कितने उच्चारण हैं रे

बात तब की है जब मेरी बेटी 10 साल की थी। मैं उसके साथ बाज़ार गया हुआ था। बेटी ने एक हॉकर को यह कहते सुना — काटन शर्ट 100 रुपए. में, काटन शर्ट 100 रुपए में। वह अचानक बोल उठी — ‘अरे, इतना बड़ा है और कॉटन को काटन बोल रहा है।’ मैंने उसे समझाया कि हो सकता है, वह स्कूल न गया हो। और गया हो तो उसके सर ने उसे सही तरीक़े से इंग्लिश न पढ़ाई हो और उसे CVC का नियम नहीं बताया हो।’ क्या आपको आपके टीचर ने CVC का नियम बताया था? नहीं बताया था तो जानने के लिए आगे पढ़ें कि अंग्रेज़ी में O का कहाँ क्या उच्चारण होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial