Categories
Mispronounced English Words

CP10: Suite का उच्चारण स्वीट है, न कि सूट

अंग्रेज़ी में Suite का मतलब होता है (साज-सज्जा युक्त) कमरों का सेट (विशेषतः होटल में)। भारत में कई लोग इसे सूट या स्यूट बोलते हैं। लेकिन इसका सही उच्चारण है स्वीट। वही उच्चारण जो Sweet का है।

इसी तरह के दो और शब्द हैं जिनकी स्पेलिंग अलग-अलग है, उच्चारण एक है। ये शब्द हैं Flower (फूल) और Flour (मैदा)। Flower का उच्चारण तो आप जानते ही होंगे। तो वैसा ही उच्चारण अब से Flour का भी करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial