Categories
English Class

EC44: सिल्ॲबॅल  क्या है? पा…नी की तरह आसाँ है!

अंग्रेज़ी शब्दों के उच्चारण नियम सीखने के दो चरण हैं। पहले चरण में हमने यह जाना कि कहाँ किस स्वर का क्या उच्चारण होता है। मसलन मैंने आपको CVC के नियम बताए और बताया कि A जब दो कॉन्सनंट के बीच होता है तो उसका उच्चारण ‘ऐ’ होता है जैसे Man=मैन। इसी तरह बाक़ी स्वरों के बारे में भी बताया। लेकिन कई बार इन्हीं शब्दों का उच्चारण नियमों के विपरीत होता है। मसलन Man का उच्चारण Bats.man में मैन नहीं, मन होता है – बैट्समन। यही बात और भी शब्दों के साथ है। ऐसा कब और क्यों होता है, आज से हम यही समझने का काम शुरू कर रहे हैं। यानी आज से हम अंग्रेज़ी उच्चारण के दूसरे और अंतिम चरण की शुरुआत कर रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial