Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

198. प्रतिष्ठित व्यक्ति – गणमान्य है या गण्यमान्य?

गणमान्य सही है या गण्यमान्य? इस विषय में हिंदी समाज में सालों से बहस चल रही है। कुछ लोग कहते हैं गण्यमान्य सही है क्योंकि शब्दकोशों में वही है। कुछ और लोग कहते हैं, गणमान्य सही है क्योंकि हिंदी में यही प्रचलित है। एक तीसरी श्रेणी के लोग दोनों का अलग-अलग अर्थ निकालकर दोनों को सही बताते हैं। आज की चर्चा में हम इसी पर बात करेंगे कि सही क्या है और क्यों है।

Categories
Mispronounced English Words

CP52: Lemon=लेमन मगर Demon=डेमन नहीं

आम तौर पर लोग समझते हैं कि अंग्रेज़ी में एक जैसी स्पेलिंग वाले शब्दों में एक जैसा उच्चारण होता है। जैसे E-a-r का उच्चारण इअर होता है तो -ear से अंत होने वाले सारे शब्दों में इअर जैसा उच्चारण ही करते हैं और Wear, Bear और Pear को भी विअर, बिअर और पिअर बोल देते हैं जबकि उनका उच्चारण वेअ/वेअर, बेअ/बेअर और पेअ/पेअर होता है। (पढ़ें क्लास EC4) इसी तरह O-p-e-n का उच्चारण ओपन होता है तो Oven को भी ओवन बोलते हैं जबकि वह अवन होता है।

  • इसी तरह Lemon को हम लेमन बोलते हैं तो Demon (दुष्ट या बुरी आत्मा) को भी डेमन बोलने लगते हैं। उसका सही उच्चारण है डीमन

इसका मतलब यह नहीं कि अंग्रेज़ी एक मुश्किल भाषा है और इसके शब्दों का उच्चारण याद रखना कठिन है। इसका मतलब यह है कि हमें उच्चारणों के मामले में नियमों के साथ ही कुछ अपवाद भी याद रखने चाहिए। बस।

Categories
Mispronounced English Words

CP51: Forget का सही उच्चारण फ़ॉर्गेट नहीं है…

Forget का उच्चारण फ़ॉर्गेट नहीं, फ़र्गेट या ब्रिटिश स्टाइल में बोलें तो फ़गेट होता है। कारण दो सिल्अबल (स्वर या स्वर-समूह) वाले इस शब्द में स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर पड़ रहा है। इस कारण पहला सिल्अबल या स्वर जो कि o है, उसका उच्चारण हलका हो रहा है। हलका यानी छोटा अॅ। इस विषय में और जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP50: Almirah यानी अलमारी का सही उच्चारण

अलमारी के अर्थ में अंग्रेज़ी में कई शब्द इस्तेमाल होते हैं जैसे Cupboard (कबड), Cabinet (कैबिनिट), Wardrobe (वॉर्डरोब)। वैसे वॉर्डरोब केवल कपड़ों की अलमारी के लिए इस्तेमाल होता है।

इनके अलावा एक शब्द Almirah (ऐलमाइरा) भी है जो अंग्रेज़ी ने हिंदी से लिया है। हिंदी का भी यह अपना शब्द नहीं है। हिंदी में यह पुर्तगाली से आया है जहाँ इसे Armario (अरमारियो) बोलते हैं। यानी अरमारियो से हिंदी में अलमारी बना जो अंग्रेज़ी में जाकर ऐलमाइरा हुआ।

  • Cupboard के उच्चारण पर ध्यान दें। इसमें p और r दोनों साइलंट हैं। इसे कपबोर्ड नहीं, कबड बोला जाएगा। हाँ, अमेरिकी स्टाइल में बोलें तो कबर्ड बोल सकते हैं। अंग्रेज़ी में R अक्सर साइलंट रहता है। लेकिन कब, इसके बारे में इंग्लिश क्लास में बात की है। रुचि हो तो पढ़ें EC32.
Categories
Mispronounced English Words

CP49: Sion का उच्चारण कहाँ शन, कहाँ श्ज़न

जैसा कि ऊपर के कार्ड में लिखा है, sion जब किसी शब्द के अंत में आता है तो उसके दो तरह के उच्चारण होते हैं। एक श्ज़न और दूसरा शन। नियम आसान है।

  • Vowel यानी A, E, I, O या U के बाद -sion हो तो उसका उच्चारण श्ज़न होगा।
  • Consonant यानी बाक़ी किसी लेटर के बाद -sion हो तो उसका उच्चारण शन होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial