Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

194. जान जाती है… मगर प्राण? जाता है या जाते हैं?

कुछ दिन पहले मैंने एक मशहूर कवि के फ़ेसबुक पेज पर यह लिखा देखा – तुम्हें जाना हो तो/ उस तरह जाना/ जैसे गहरी नींद में/ देह से प्राण जाता है (देखें चित्र)। मुझे पढ़कर कुछ खटका। प्राण जाता है या प्राण जाते हैं? बाद में इसके बारे में फ़ेसबुक पर पोल भी किया जिसमें 95% ने कहा – प्राण जाते हैं। क्या वे सही हैं? अगर हाँ तो प्राण का इस्तेमाल बहुवचन जैसा क्यों किया जाता है? आज की चर्चा इसी पर।

Categories
Mispronounced English Words

CP16: Fiancé हो या Fiancée बोलेंगे फ़िऑन्से

अंग्रेज़ी में मंगेतर के लिए दो शब्द हैं (दोनों फ़्रेंच से आए हैं) – Fiancé (पुरुष) और Fiancée (स्त्री)। आख़िर में -ee होने के बावजूद Fiancée का उच्चारण फ़िआन्सी नहीं है जैसा कि कुछ लोग बोलते हैं। दोनों की स्पेलिंग अलग-अलग है लेकिन उच्चारण एक है – चाहे तो फ़िऑन्से बोलें या फिर फ़िआन्से बोलें। फ़्रेंच में इसका उच्चारण है फ़िऑँसे।

  • Fiancé/Fiancée की तरह Crèche भी फ़्रांसीसी भाषा से अंग्रेज़ी में आया है। इसका उच्चारण भी क्रेच नहीं है। क्या है, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें
Categories
Mispronounced English Words

CP15 : Wednesday का सही उच्चारण

WEDNESDAY (बुधवार) में d भी साइलंट है और e भी। यानी उच्चारण की दृष्टि से इसे यूँ पढ़ा जाएगा – WEDNESDAY (वेंज़्डे). इसका एक उच्चारण वेंज़्डी भी है।

Categories
Mispronounced English Words

CP14: Heroine का सही उच्चारण हेरोइन है

Heroine (नायिका, वीरांगना) का सही उच्चारण है हेरोइन। Heroin (एक नशीला पदार्थ) जिसके अंत में e नहीं है, उसका भी यही उच्चारण है – हेरोइन।

Categories
Mispronounced English Words

CP13: Clerk का सही उच्चारण क्लर्क नहीं, क्लार्क

Clerk को हम क्लर्क बोलते हैं। लेकिन ब्रिटिश अंग्रेज़ी में उसका सही उच्चारण है क्लार्क। वैसे अमेरिकी अंग्रेज़ी में उसे क्लर्क ही कहते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial