Sugar अंग्रेज़ी के उन गिनेचुने शब्दों में है जहाँ शुरुआती S का उच्चारण स नहीं, श होता है, वैसे ही जैसे Sure का उच्चारण शुअर या शॉर होता है।
- अब जब आप Sugar का उच्चारण जान गए हैं तो बताएँ कि Sugarcane (गन्ना) का उच्चारण क्या होगा? सुगरकेन या शुगरकेन?
Sugar अंग्रेज़ी के उन गिनेचुने शब्दों में है जहाँ शुरुआती S का उच्चारण स नहीं, श होता है, वैसे ही जैसे Sure का उच्चारण शुअर या शॉर होता है।
बचपन से हम Earth का उच्चारण सुनते आए हैं – अर्थ। इसी तरह Heard का उच्चारण सुनते आए हैं – हर्ड। ऐसे में जब हमारे सामने Heart आता है तो हममें से कई साथी समझते हैं कि इसका उच्चारण भी हर्ट ही होता होगा। लेकिन यह हर्ट नहीं, हार्ट है। अगर अंग्रेज़ों की तरह सही उच्चारण करना चाहें तो होगा – हाऽट। यानी र् साइलंट और हा के ‘आ’ की ध्वनि थोड़ी लंबी ताकि वह हिंदी का हाट न लगे।
अंग्रेज़ी में R जब शुरू में रहता है तो उसका उच्चारण होता है। जब अंत में होता है तो नहीं होता। और जब बीच में रहता है तो कभी होता है, कभी नहीं होता।
अंग्रेज़ी में Suite का मतलब होता है (साज-सज्जा युक्त) कमरों का सेट (विशेषतः होटल में)। भारत में कई लोग इसे सूट या स्यूट बोलते हैं। लेकिन इसका सही उच्चारण है स्वीट। वही उच्चारण जो Sweet का है।
इसी तरह के दो और शब्द हैं जिनकी स्पेलिंग अलग-अलग है, उच्चारण एक है। ये शब्द हैं Flower (फूल) और Flour (मैदा)। Flower का उच्चारण तो आप जानते ही होंगे। तो वैसा ही उच्चारण अब से Flour का भी करें।
ख़ुदकुशी या ख़ुदकशी? यह सवाल थोड़ा मुश्किल है। मुश्किल इसलिए कि उसके दोनों रूप चलते हैं और एकाएक यह तय करना कठिन है कि कौनसा सही है और कौनसा ग़लत। मुश्किल इसलिए और बढ़ जाती है कि ख़ुद के बाद जो शब्द लगा है – कुशी या कशी – इसका अर्थ अधिकतर लोगों को नहीं मालूम होता। अगर मालूम हो तो यह बताना बहुत आसान है कि कौनसा शब्द सही है। आज की इस चर्चा में हम जानेंगे कशी और कुशी का अर्थ और पता लगाएँगे कि कौनसा शब्द सही है।
Close के दो उच्चारण हैं। क्लोज़ और क्लोस। जब Close क्रिया (Verb) के रूप में इस्तेमाल होगा तो उच्चारण होगा क्लोज़। उदाहरण – Close (क्लोज़) the window। जब Close संज्ञा (Noun) या विशेषण (Adjective) के रूप में इस्तेमाल होगा तो उच्चारण होगा क्लोस। उदाहरण – We are close (क्लोस) to each-other.
S के उच्चारणों पर और विस्तार से जानने के लिए पढ़ें –
EC33 (जब S किसी कॉन्सनंट के बाद हो)
EC 34 (जब S बहुवचन बनाने के लिए शब्द के अंत में आए)
EC35 (जब S के बाद या दोनों तरफ़ व़ावल हों)
EC36 (-sion का उच्चारण).