Categories
English Class

EC72: Graph(ग्राफ़)+y =ग्राफ़ी नहीं, ग्रफ़ी

ऊपर मैंने पॉलिग्राफ़ और पॉलिग्रफ़ी का ज़िक्र किया। जिन पाठकों को मालूम न हो, उनको बता दूँ कि झूठ पकड़ने के लिए अक्सर पुलिस एक मशीन का इस्तेमाल करती है जिसे पॉलिग्राफ़ (पालिग्रैफ़us) या लाइ डिटेक्टर कहते हैं। माना जाता है कि झूठ बोलते समय इंसान की शारीरिक क्रियाओं में कुछ परिवर्तन हो जाता है मसलन उसकी धड़कनें बढ़ जाती हैं,  ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, साँसें तेज़ हो जाती हैं और पसीना आने लगता है। पॉलिग्राफ़ इन परिवर्तनों को मापता है और इस टेस्ट को कहते हैं पॉलिग्रफ़ी।

Categories
English Class

EC71: O+व्यंजन+Y तो O का उच्चारण ‘अ’

पिछली क्लास में मैंने -logy से समाप्त होनेवाले शब्दों के बारे में बताया था कि वहाँ -logy का उच्चारण -लजी होगा न कि लॉजी। जैसे As.trol.o.gy का उच्चारण होगा ऐस्ट्रॉलजी। मैंने आपको अभ्यास के तौर पर कुछ शब्द भी दिए थे जिनका उच्चारण आपने यदि देखा होगा तो वैसा ही है जैसा -logy का है। यानी वहाँ बी -O- का उच्चारण ‘अ’ हो रहा है। आज हम ऐसे ही शब्दों की बात करेंगे जिनमें O के बाद कोई कॉन्सनंट है और अंत में Y है और पता करेंगे कि ऐसे तमाम शब्दों के बारे में क्या कोई एक नियम है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

144. आग के कण को क्या कहेंगे, चिनगारी या चिंगारी?

अग्नि के छोटे-से कण को क्या कहते हैं – चिनगारी या चिंगारी? जब मैंने इसपर फ़ेसबुक पोल किया तो सबसे ज़्यादा वोट पड़े चिंगारी के पक्ष में – क़रीब 80%। इस परिणाम ने मुझे चौंकाया नहीं क्योंकि इससे दो साल पहले मैंने एक और मंच पर यही पोल किया था और वहाँ भी मिलता-जुलता परिणाम आया था। तब 82% ने चिंगारी को सही बताया था। यानी हर पाँच में चार लोग चिंगारी को सही मानते हैं। मगर क्या वे सही है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC70: फेंकोलजी में उस्ताद, था वह पूरा फेंकोलजिस्ट

कॉलेज के दिनों की बात है। हमारी क्लास में एक लड़का था — सैयद ग़ुलाम सरवर। वह गप्पें मारने में बहुत होशियार था। झूठ तो ऐसे बोलता था कि छोटे मियाँ गोविंदा भी उसके सामने पानी भरें। उसकी इस क़ाबिलियत को देखते हुए हमने उसे बाक़ायदा मास्टर ऑव फेंकोलजी की मानद उपाधि दे रखी थी। जी हाँ, फेंकोलजी,  फेंकोलॉजी नहीं। यानी -logy का उच्चारण होगा लजी, न कि लॉजी जो कि आज की क्लास का विषय भी है कि शब्दों के अंत में आने वाले सफ़िक्स -logy का उच्चारण क्या होगा और क्यों।

Categories
English Class

EC69: अंत में हो ‘ot’ तो कब होगा ‘ऑट’, कब ‘अट’?

Bal.lot यानी मतदान का उच्चारण बैलट होगा या बैलॉट? अगर आपने स्ट्रेस और उसके नियमों, ख़ासकर दूसरे नियम (EC50)  को ठीक से पढ़ा और समझा होगा और फट से कह देंगे – बैलट। इसी तरह Pi.lot का उच्चारण होगा पाइलट। लेकिन हर शब्द जिसके अंत में -ot हो, उसका उच्चारण ‘अट’ नहीं होता, कहीं-कहीं ‘ऑट’ भी होता है और कहीं-कहीं तो आख़िरी t का उच्चारण ही नहीं होता। आज हम ऐसे ही शब्दों के बारे में बात करेंगे जिनके अंत में -ot, -on और -om होता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial