Categories
Mispronounced English Words

CP27: Volkswagen में V का उच्चारण ‘व’ नहीं, ‘फ़’

Volkswagen का सही जर्मन उच्चारण है – फ़ॉल्क्सवागन। जर्मन में Volks का वही मतलब है जो अंग्रेज़ी में Folks का है (लोग) लेकिन जर्मन में फ़ की ध्वनि के लिए V लिखा जाता है इसीलिए Volks। साथ ही जर्मन में L साइलंट नहीं है। इसलिए फ़ॉल्क्स, न कि फ़ॉक्स या फ़ोक्स।

  • भारत में कंपनी के शोरूमों में भी फोक्सवैगन लिखा जा रहा है। शायद इसलिए कि उनको लगता है कि फ़ोक्स और वैगन बोलने और सुनने के आदी भारतीयों को ब्रैंड का शुद्ध उच्चारण – फ़ॉल्क्सवागन – रास नहीं आएगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP26: Crèche का उच्चारण क्रेच नहीं, क्रेश

Crèche जहाँ शिशुओं और छोटे बच्चों को रखा जाता है, उसे क्रेश कहते हैं, क्रेच नहीं। Crèche फ़्रेंच मूल का शब्द है।

Categories
Mispronounced English Words

CP25: Cache का उच्चारण कैश या कैशे?

मोबाइल यूज़ करने वाले और ख़ासकर ऑनलाइन पत्रकार Cache शब्द के बारे में जानते हैं। यह वह अस्थायी स्मृति (memory) होती है जो वेबसाइटों और ऐप्स को जल्दी लोड करने में मदद करती है। कई बार यह मेमरी क्लियर भी करनी पड़ती है वरना संशोधित पेज नही दिखता।  

  • इस शब्द को कई लोग कैशे या केशे बोलते है क्योंकि इसके अंत में e है। लेकिन इस e का उच्चारण नहीं होता। Cache का सही उच्चारण है कैश, वही जो Cash का भी उच्चारण है। Cache का मूल अर्थ है – मूल्यवान वस्तुओं, हथियारों या नशीले पदार्थों का गुप्त भंडार।
Categories
Mispronounced English Words

CP24: Woman=वुमन और Women=विमिन

अंग्रेज़ी में M-A-N का उच्चारण मैन होता है, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन जब यह M-A-N किसी शब्द के अंत में आता है तो अधिकतर मामलों में वह ‘मन’ हो जाता है। जैसे Woman का उच्चारण होगा वुमन।

  • Woman का बहुवचन होता है Women। अब प्रश्न यह है कि Women का उच्चारण क्या होगा? क्या यहाँ भी M-E-N का उच्चारण ‘मेन’ नहीं, कुछ और होगा? जी हाँ, Women में M-E-N का उच्चारण होगा मिन। पूरा शब्द बनेगा – विमिन।
Categories
Mispronounced English Words

CP23: Hat-trick का उच्चारण हैट्रिक या हैट-ट्रिक?

अंग्रेज़ी में जब एक ही लेटर दो बार आता है तो उसका सिंगल उच्चारण होता है। जैसे Mummy (ममी) Daddy (डैडी), Sunny (सनी), Happy (हैपी) आदि। लेकिन Hat-trick में ऐसा नहीं होगा क्योंकि वह दो शब्दों से बना है – Hat और Trick। उसका उच्चारण हैट-ट्रिक ही होगा, हैट्रिक नहीं। इसी तरह Coolly (Cool+ly) और Thinness (Thin+ness) का उच्चारण भी कूल्ली और थिन्नस होगा।

  • अंग्रेज़ी में आम तौर पर डबल लेटर का सिंगल उच्चारण होता है लेकिन हमेशा नहीं। कब डबल लेटर का सिंगल उच्चारण होता है और कब नहीं, इसके बारे में विस्तार से पढ़ें – EC1: A से एप्पल यानी शुरुआती ही ग़लत
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial