Categories
Mispronounced English Words

CP22: ism का उच्चारण इज़्म नहीं, इज़म है

-ism का उच्चारण अधिकतर लोग इज़्म करते हैं जैसे सोशलिज़्म, कम्यूनलिज़्म आदि। लेकिन अंग्रेज़ी में शब्द के अंत में लगने वाले ism का उच्चारण इज्म या इज़्म नहीं, इज़म है। इस आधार पर Socialism का सही उच्चारण होगा सोशलिज़म और Communalism का उच्चारण होगा कम्यूनलिज़म।

Categories
Mispronounced English Words

CP21: Jewellery का उच्चारण ज्वेलरी नहीं

Jeweller (जौहरी) को अधिकतर लोग ज्वेलर और Jewellery (आभूषण) को ज्वेलरी बोलते हैं। शायद वे ध्यान नहीं देते कि दोनों की स्पेलिंग में JEWEL है। यानी J के बाद E है, न कि W। तो JEW का उच्चारण ज्वे कैसे होगा? वह तो जू ही होगा। इसीलिए JEWEL सही उच्चारण है जूअल। Jew से जू, el से अल।

  • वैसे इस अल का ‘अ’ छोटा अ है। इसलिए जूअल सुनने में जूल लगता है। इस आधार पर Jeweller का उच्चारण होगा जूअॅलर/जूलर और Jewellery का जूअॅलरी/जूलरी।
Categories
Mispronounced English Words

CP20: Mummy का उच्चारण मम्मी नहीं, ममी

अंग्रेज़ी में जब कोई लेटर दो बार आता है तो उसका उच्चारण एक बार ही होता है। जैसे Mummy (ममी), Bottle (बॉटल), Hammer (हैमर), Daddy (डैडी), Lobby (लॉबी), Better (बेटर) आदि।

  • अब जब आप यह नियम जान गए हैं तो बताइए, Apple का उच्चारण क्या होगा? आपका जवाब सही है या नहीं, यह जानने के लिए पढ़ें क्लास – EC1 – A से एप्पल यानी शुरुआत ही ग़लत या फिर देखें यह विडियो।
Categories
Mispronounced English Words

CP19: Statue का सही उच्चारण

किसी शब्द में U का उच्चारण उ/ऊ होगा या यु/यू, यह इसपर निर्भर करता है कि U से पहले वाले लेटर की क्या ध्वनि (sound) है।

नियम : अगर U से पहले ज, श, ल, च या र की ध्वनि हो तो उसे बोला जाएगा उ/ऊ। अगर कोई और ध्वनि हो तो बोला जाएगा – यु, यू। इन ध्वनियों को आप ‘जोशीले चार’ (ज, श, ल, च, र) के रूप में याद रख सकते हैं।

Categories
Mispronounced English Words

CP18: Annexe का सही उच्चारण एनेक्सी नहीं

Annexe का मतलब है – किसी बड़े भवन से लगा हुआ छोटा भवन या उपभवन। इस शब्द के अंत में e है लेकिन उसका उच्चारण नहीं होता जैसे name के अंत में आने वाले e का उच्चारण नहीं होता। इसका सही उच्चारण है ऐनेक्स। अमेरिकी अंग्रेज़ी में इसे Annex ही लिखा जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial