Categories
शब्दचर्चा

HUAWEI – न हुआवेई, न हुवावेई! सही उच्चारण क्या?

HUAWEI चीन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है और बहुत बड़ा टेक्नॉलजी ब्रैंड है जिसकी ख़बरें हिंदी मीडिया में भी आती रहती हैं। लेकिन उसका नाम यहाँ दो तरह से लिखा जाता है – हुआवेई और हुवावेई। आजतक और हिंदुस्तान में मैंने हुवावे भी देखा और बीबीसी की एक बहुत पुरानी 2013 की ख़बर में ह्वावे भी नज़र आया। 

Categories
Mispronounced English Words शब्दचर्चा

RADAR का सही उच्चारण क्या है – रडार, राडार, रेडार?

RADAR और उसके काम से आप सब परिचित होंगे। लेकिन इसका सही उच्चारण क्या है? हिंदी मीडिया में यह मुख्यतः तीन तरह से लिखा जा रहा है। रडार, राडार और रेडार। एक साइट पर मैंने रैडार भी देखा। आज की शब्दचर्चा इसी RADAR के सही उच्चारण पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
शब्दचर्चा

पर्व का नाम विजयदशमी है या विजयादशमी?

विजयदशमी या विजयादशमी? यह एक ऐसा कन्फ़्यूश्ज़न है जो हर दशहरे पर उत्पन्न होता है। कुछ लोग विजयदशमी लिखते हैं, कुछ लोग विजयादशमी। और मुश्किल यह है कि इस भ्रम के निवारण में हमारा हिंदी मीडिया कोई मदद नहीं करता। शायद इसलिए कि वह ख़ुद भी भ्रमित है या उसे सही-ग़लत की परवाह ही नहीं।

Categories
Mispronounced English Words शब्दचर्चा

NATO का सही उच्चारण क्या है – नाटो या नेटो?

NATO 30 यूरोपीय और 2 उत्तर अमेरिकी देशों का एक सैन्य संगठन है जिसका ज़िक्र हिंदी मीडिया में कभी-कभार ही होता है। NATO का नाम लिखते समय हिंदी मीडिया दो वर्तनियों का इस्तेमाल करता है – नाटो और नेटो। आज की चर्चा इसी पर है कि इन दोनों में सही क्या है।

Categories
शब्दचर्चा

बंगाल के इस मशहूर क्रिकेटर का नाम सौरव गांगुली नहीं है

बंगाल के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी Sourav Ganguly का नाम तक़रीबन सारा हिंदी मीडिया ग़लत लिख रहा है — सौरव गांगुली। क्या है बांग्ला में उनके नाम की स्पेलिंग और उच्चारण, यह जानना हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial